वृश्चिक राशि में 9 दिसंबर तक रहेगा त्रिग्रही योग, निवेश बढ़ेगा और कम हो सकती है मंहगाई

21 नवंबर को बुध ग्रह राशि बदलकर तुला से वृश्चिक में प्रवेश कर चुका है। इस राशि में पहले से सूर्य और केतु स्थित है। इस तरह एक ही राशि में 3 ग्रह होने से त्रिग्रही योग इस राशि में बन रहा है। 9 दिसंबर तक वृश्चिक राशि में त्रिग्रही योग बनेगा, इसके बाद इस राशि में मंगल भी प्रवेश करेगा, तब ये चतुर्ग्रही योग बन जाएगा।

Asianet News Hindi | Published : Nov 23, 2021 2:22 PM IST

उज्जैन. सूर्य और केतु शत्रु ग्रह हैं। इन दोनों के एक ही राशि में होने ग्रहण नाम के अशुभ योग का निर्माण हो रहा हैं, वहीं बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य नाम का शुभ योग बन रहा है। इन शुभ-अशुभ योगों का असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी लोगों पर पड़ेगा। बुध के राशि परिवर्तन से देश की अर्थव्यवस्था में बदलाव और शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव के योग बनेंगे। और भी कई बड़े परिवर्तन इन योगों के कारण निकट भविष्य में देखने को मिलेंगे। आगे जानिए इन योगों का देश-दुनिया पर असर…

मार्केट में निवेश बढ़ने और महंगाई कम होने के योग
अब बुध ग्रह वृश्चिक राशि में सूर्य और केतु के साथ रहेगा। जिससे त्रिग्रही योग बन रहा है। इस योग से लोगों में डर बढ़ेगा। महंगाई कम होगी, लेकिन लेन-देन और निवेश बढ़ेगा। शेयर मार्केट और कीमती धातुओं के दामों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। इन ग्रहों से अनाज, फल, सब्जी के दामों मे कमी हो सकती है। ग्रहों की ये स्थिति अचानक प्राकृतिक आपदा की आशंका बना रही है। इससे कई जगहों पर मौसम में अनचाहे बदलाव होंगे। बारिश के योग बनेंगे और ठंड बढ़ेगी।

त्रिग्रही योग का राशियों पर असर…
मेष-
सेहत में सुधार होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। मेहनत का फायदा और दुश्मनों पर जीत मिलने के योग हैं।
वृष- व्यापार की दृष्टि से समय बेहतर रहेगा। मकान अथवा वाहन क्रय का संकल्प पूर्ण कर सकते हैं।
मिथुन- फायदे वाला समय है। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। फायदेमंद यात्राओं के योग बन रहे हैं। सेहत में भी सुधार के योग हैं।
कर्क- शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए गोचर अच्छा रहेगा। आमदनी के सोर्स बढ़ेंगे।
सिंह- माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेन-देन और निवेश को लेकर तनाव बढ़ सकता है। दोस्तों से संबंध न बिगड़ने दें।
कन्या- पराक्रम बढ़ेगा। मेहनत का फायदा मिलेगा। परिवार के लोगों और छोटे भाइयों से मतभेद न होने दें।
तुला- पारिवारिक जीवन में सुख बढ़ेगा। सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग हैं। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
वृश्चिक- सेहत में सुधार के योग हैं। कठिन परिस्थितियों पर भी विजय प्राप्त कर लेंगे। दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।
धनु- भागदौड़ ज्यादा रहेगी। विवाद की आशंका है। सेहत संबंधी परेशानी बढ़ने का भी अंदेशा है। दांपत्य जीवन में कड़वाहट बढ़ेगी।
मकर- आमदनी बढ़ेगी। कामकाज में सफलता मिलेगी। निवेश और लेन-देन में फायदे के योग हैं। संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
कुंभ- जॉब और बिजनेस में जिम्मेदारी बढ़ेगी। पदोन्नति के मौके मिलेंगे। अधिकारियों से संबंध बनाकर रखें।
मीन- भाग्योदय होने की संभावना है। जॉब और बिजनेस में साथियों से मदद और मेहनत का फायदा मिलेगा।

बुध के राशि परिवर्तन के बारे में ये भी पढ़ें

20 नवंबर को गुरु और 21 नवंबर को बुध बदलेगा राशि, वृश्चिक राशि में बनेगा बुधादित्य योग

10 दिसंबर तक वृश्चिक राशि में रहेगा बुध, सूर्य की युति से बनेगा बुधादित्य योग, किस राशि पर कैसा होगा असर?

Share this article
click me!