बहुत जल्दी हो जाता है इन 3 राशि वालों का ब्रेकअप, लगातार बदलता रहता है इनका रिलेशनशिप स्टेट्स

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, हर राशि की अपनी विशेषता होती है। कुछ राशि वालों का रिलेशनशिप लंबा चलता है तो कुछ का बहुत जल्दी ब्रेकअप (love breakup) हो जाता है। हालांकि इसके कई कारण हो सकते हैं।

Manish Meharele | Published : Jun 17, 2022 11:40 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष की मानें तो कुछ राशि के लोगों को वो कम्पेटिबिलिटी नहीं मिल पाती है, जो उन्हें चाहिए होती है। इसलिए उनका ब्रेकअप जल्दी हो जाता है। इसलिए उन लोगों का रिलेशनशिप का स्टेटस बदलता रहता है। ये नहीं कह सकते हैं इन राशि के लोग अपने पार्टनर के साथ ईमानदार नहीं होते, लेकिन कई कारणों से ये लंबे समय तक रिलेशनशिप मेंटेन नहीं कर पाते। आज हम आपको कुछ ऐसी ही राशि के लोगों के बारे में बता रहे हैं, जिनका रिलेशनशिप ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाता…

मेष राशि
इस राशि के लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाना और किसी को कुछ भी कह देना इसकी आदत होती है। कई बार ये बात इनके रिलेशनशिप ब्रेक होने का कारण होती है, लेकिन सिर्फ यहीं नहीं, कुछ और कारण भी है जो इनका रिलेशनशिप लंबा नहीं चलने देती। ये काफी समझदार भी होते हैं और जब इनको लगने लगता है इनकी लव लाइफ लंबे समय तक नहीं चल सकती तो धीरे-धीरे ये खुद ही उसे किनारा करने लगते हैं और ब्रेकअप होने बाद दूसरा पार्टनर ढूंढने लगते हैं। 

तुला राशि
इस राशि के लोग काफी इमोशनल होते हैं। इसलिए ये छोटी-छोटी बातों को अपने दिल से लगा लेते हैं। ये अपने पार्टनर से छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाते हैं और उम्मीद करते हैं पार्टनर इनके मन मुताबिक काम करे। बस यहीं ये गलती कर बैठते हैं। इनका इमोशनल नेचर ही इन्हें रिलेशनशिप में किसी के साथ ज्यादा समय तक रहने नहीं देता। ये खुद को ब्रेकअप के लिए अच्छे से तैयार कर लेते हैं। जब चीजें इनके मुताबिक नहीं चलती हैं तब ये झगड़ा करने के बजाय ब्रेकअप करना बेहतर समझते हैं।

वृश्चिक राशि
इस राशि के लोग रिश्ते को खत्म करने से पहले उसे बेहतर बनाने की काफी कोशिश करते है, लेकिन जब बात हाथ से निकल जाती है तो ये रिलेशनशिप को खत्म करने में थोड़ा भी समय नहीं लगाते और तुरंत बाहर हो जाते हैं। जब रिलेशनशिप में चीजें सही नहीं जा रही होती हैं और इन्हें लगता है कि इनका पार्टनर इन्हें छोड़ देगा या इससे भी बुरा कुछ हो जाएगा तो इस डर से ये लोग अपनी तरफ से ही रिश्ते को खत्म कर देते हैं। हालांकि अपने पार्टनर को भूलने में इन्हें काफी समय लगता है।

ये भी पढ़ें

बूढ़े व्यक्ति के लिए जवान और सुंदर पत्नी जहर के समान होती है, जानिए किसने और क्यों कही ये बात?


Yogini Ekadashi 2022: कब किया जाएगा योगिनी एकादशी व्रत? जानिए शुभ मुहूर्त, कथा और महत्व

Mithun Sankranti 2022: मिथुन संक्रांति 15 जून को, ये 3 उपाय करने से मिलेंगे शुभ फल और दूर होगा ग्रहों का दोष
 

Latest Videos

 

Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।