41 दिन बाद शुक्र चलेगा सीधी चाल, 27 फरवरी को मकर राशि में करेगा प्रवेश, बिजनेस में आएगी तेजी

Published : Jan 30, 2022, 09:18 AM IST
41 दिन बाद शुक्र चलेगा सीधी चाल, 27 फरवरी को मकर राशि में करेगा प्रवेश, बिजनेस में आएगी तेजी

सार

चमकीला ग्रह कहा जाने वाला शुक्र शनिवार यानी 29 जनवरी को धनु राशि में मार्गी हो गया मतलब अब ये सीधी चाल चलेगा। इससे पहले ये 19 दिसंबर को वक्री हुआ था। यानी 41 दिन तक टेढ़ी चाल चलने के बाद अब सीधी चाल से चलेगा। इससे शुक्र के शुभ फल और बढ़ जाएंगे।

उज्जैन. शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से सुख, फायदा और इनकम बढ़ती है। ये ग्रह भौतिक सुख-सुविधाओं के साथ ही विलासिता भी देता है। इस ग्रह के प्रभाव से कपड़ा मार्केट में खरीदारी बढ़ने के योग हैं। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, ग्रहों के परिवर्तन लोगों के लिए आत्मविश्वास और विश्लेषणात्मक क्षमताओं में वृद्धि करते हुए अच्छी तरह से विकसित करेगी। इससे रचनात्मक और अच्छे बदलाव लाने की स्थिति के आसार है। आगे जानिए इससे जुड़ी खास बातें…

27 फरवरी को मकर में आएगा शुक्र
डॉ. मिश्र के अनुसार शुक्र ग्रह 23 दिन में राशि बदलता है। लेकिन इस बार वक्री चाल की वजह से ये ग्रह धनु राशि में 60 दिन तक रहेगा। अब 27 फरवरी को ये मकर राशि में आएगा। जब शुक्र ग्रह वक्री या मार्गी होता है, तो इसका प्रभाव लोगों की आय और फायदे के साथ ही व्यवहार और स्वभाव पर पड़ता है। इस कारण कई लोगों को शुक्र के प्रभाव से फायदा मिलेगा।

4 फरवरी से बुध चलेगा सीधी चाल
डॉ. मिश्र का कहना है कि सूर्य का सबसे निकटतम ग्रह बुध मकर राशि में सूर्य के साथ होने से अस्त की स्थिति में है। ये ग्रह 29 जनवरी को पूर्व दिशा में शाम 6:20 बजे उदय हो चुका है। बुध ग्रह वाणी और बुद्धि का कारक है। जो अगले महीने 4 फरवरी को सुबह 9.16 पर मकर राशि में सीधी चाल चलेगा। सूर्य मकर से कुंभ में 13 फरवरी को प्रवेश करेगा, जबकि बुध मकर राशि में ही रहेगा।

मौसम में आएगा बदलाव
सूर्य से एक राशि की दूरी होने पर बुध पूर्ण रूप से अपने प्रभाव में आ जाएगा। शुक्र के मार्गी और बुध के उदित व मार्गी होने पर मौसम में बदलाव आने लगेगा। तेज सर्दी से राहत मिलनी शुरू होगी। कृषि और व्यापार की स्थिति भी धीरे-धीरे बेहतर होती जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान और कृषि उपकरणों की बिक्री भी बढ़ेगी।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 10 December 2025: किसे मिलेगी मनचाही जॉब-कौन शुरू करेगा नया बिजनेस?
Aaj Ka Rashifal 9 December 2025: कौन जाएगा विदेश-बिजनेस में कौन करेगा बड़ी डील? जानें राशिफल से