
उज्जैन. जुलाई 2022 के पहले सप्ताह से ही ग्रहों का परिवर्तन शुरू हो जाएगा, इसकी शुरूआत बुध के राशि बदलने से होगी। बुध ग्रह जुलाई में 3 बार राशि बदलेगा। इसके बाद शनि ग्रह वक्री अवस्था में कुंभ राशि से निकलकर मकर में प्रवेश करेगा। शनि का ये परिवर्तन सभी लोगों के लिए बहुत ही खास रहेगा। इसके बाद शुक्र ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा, जिसके चलते इस राशि में बुध और शुक्र की युति बनेगी। महीने के मध्य में ग्रहों का राजा सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा। जुलाई के अंतिम सप्ताह में देवगुरु बृहस्पति मीन में वक्री हो जाएंगे। आगे जानिए ग्रहों के राशि परिवर्तन से जुड़ी खास बातें…
बुध कब-कब बदलेगा राशि
ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। ये ग्रह बुद्धि और वाणी का कारक ग्रह है। जुलाई 2022 में बुध 3 बार राशि बदलेगा। बुध ग्रह सबसे पहले 2 जुलाई को, वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा, जो इसकी स्वयं की राशि है। इसके बाद 16 जुलाई को बुध कर्क राशि में आ जाएगा, यहां सूर्य के साथ इसकी युति बनने से बुधादित्य नाम का शुभ योग बनेगा। महीने के अंत में 31 जुलाई को बुध सिंह राशि में प्रवेश करेगा।
उल्टी चाल से शनि करेगा मकर राशि में प्रवेश
इस समय कुंभ राशि में शनि वक्री अवस्था में है। शनि 12 जुलाई को वक्री अवस्था में ही यानी उल्टी चाल चलते हुए मकर राशि में प्रवेश करेगा। कुंभ और मकर दोनों शनि की ही राशि है। शनि के उल्टी चाल चलते हुए राशि बदलने से देश-दुनिया पर इसका असर देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के लिए ये शुभ रहेगा तो कुछ के लिए अशुभ।
शुक्र के राशि परिवर्तन से बनेगा त्रिग्रही योग
सौंदर्य और दांपत्य सुख का स्वामी ग्रह शुक्र 13 जुलाई को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन से सूर्य और बुध के साथ त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। हालांकि ये योग अधिक समय तक नहीं रहेगा क्योंकि जल्दी ही सूर्य भी राशि बदलेग। शुक्र ग्रह किसी एक राशि में करीब 23 दिनों तक ही रहते हैं।
सूर्य का राशि परिवर्तन
ग्रहों का राजा सूर्य इस समय मिथुन राशि में है, जो 16 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। इस समय इस राशि में बुध भी रहेगा। बुध और सूर्य के एक ही राशि में होने से बुधादित्य नाम का शुभ योग बनेगा। ये शुभ योग 31 जुलाई तक रहेगा।
गुरु की बदलेगी चाल
बृहस्पति ग्रह को देवताओं का गुरु कहा जाता है। इस ग्रह का प्रभाव हमारे वैवाहिक जीवन पर सबसे अधिक होती है। इस ग्रह के शुभ स्थिति में होने पर ही विवाह होते हैं। गुरु ग्रह इस समय अपनी स्वराशि मीन में है। गुरु ग्रह 28 जुलाई को मीन राशि में उल्टी चाल से चलना आरंभ कर देंगे यानी वक्री हो जाएंगे। गुरु ग्रह की ये स्थिति 24 नवंबर तक रहेगी।
ऐसा होगा राशियों पर असर
ज्योतिषियों के अनुसार, जुलाई में ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर देखने को मिलेगा। मेष, मिथुन ,कर्क, सिंह और मकर राशि वालों के लिए महीना अपेक्षाकृत ठीक रहेगा। इन राशि वालों को धन लाभ होगा और किस्मत का भी पूरा-पूर साथ मिलेगा। वहीं कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों को इस महीने कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वृषभ, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए ये महीना सामान्य रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Jagannath Rath Yatra 2022: 3 शुभ योग में शुरू होगी जगन्नाथ रथयात्रा, कितनी दूर और कहां जाती है ये यात्रा?
Jagannath Rath Yatra 2022: रथयात्रा में क्यों नहीं होता श्रीकृष्ण की पत्नी रुक्मिणी का रथ? जानिए इसकी वजह
Jagannath Rath Yatra 2022: खंडित मूर्ति की पूजा होती है अशुभ तो क्यों पूजी जाती है जगन्नाथजी की अधूरी प्रतिमा?
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।