14 जनवरी तक रहेगा किस्मत चमकाने वाला महीना, ये उपाय कर सकते हैं आपकी इच्छा पूरी

धर्म ग्रंथों के अनुसार, जब सूर्य धनु या मीन राशि में होता है तो उस समय को खर मास (Khar month 2021) कहते हैं। इस बार 16 दिसंबर से सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर चुका है। सूर्य इस राशि में 14 जनवरी तक रहेगा।

Asianet News Hindi | Published : Dec 23, 2021 12:51 PM IST

उज्जैन. ऐसा कहा जाता है कि खर मास में भगवान विष्णु और सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय किए जाएं तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है। इसलिए इसे किस्मत चमकाने वाला महीना भी कहते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार खर मास में किए गए उपायों से हर परेशानी दूर हो सकती हैं। साल में सिर्फ दो बार ही खर आता है, इसलिए इस मौके फायदा सभी लोगों को उठाना चाहिए। आगे जानिए खर मास में कौन-से उपाय आप कर सकते हैं…

1. खर मास में रोज सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का जाप करते हुए सूर्य देव को जल चढ़ाएं। इसके लिए तांबे के लोटे में जल भरें, फूल, चावल और कुमकुम डालकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें। सूर्य देव के लिए गुड़ का दान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को या किसी मंदिर में करें।
2. खर मास में विष्णु जी के साथ ही देवी लक्ष्मी का दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक जरूर करना चाहिए। इसके लिए दक्षिणावर्ती शंख में केसर मिश्रित दूध भरें और उससे भगवान का अभिषेक करें। फूल, मौसमी फल आदि पूजन सामग्री चढ़ाएं। पूजा में ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। मिठाई का भोग तुलसी के पत्ते के साथ लगाएं।
3. खर मास में किसी विष्णु या श्रीकृष्ण मंदिर में केसरिया ध्वज का दान करें और भगवान को पीले फलों का भोग लगाएं जैसे कैले, आम, संतरा आदि। बाद में इन फलों को गरीबों में बांट दें।
4. खर मास में रोज सुबह स्नान आदि करने के बाद विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। इससे आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं।
5. खर मास में दान करने का भी विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस मास में गर्म कपड़ों व खाद्य पदार्थों का दान करने से सूर्य से संबंधित दोषों का अशुभ प्रभाव कम होता है।
6. भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए खर मास में रोज पीपल पर जल चढ़ाएं। गाय को चारा खिलाएं और मछलियों के लिए तालाब या नदी में आटे की गोलियां बनाकर डालें। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Latest Videos

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!

Latest Videos

Pitru Paksha 2024: सर्व पितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का साया, आखिर कब और कैसे कर पाएंगे श्राद्ध
Israel Hezbollah War: कौन है Nasrallah ? जिसकी Death खबर पढ़ते ही रोने लगी Lebanon एंकर । Viral
दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगे मंत्री, CM Atishi ने दिया नया टारगेट । Delhi News । Arvind Kejriwal
हरियाणा में सीएम योगी ने क्यों की जहन्नुम की बात, देखें वीडियो
उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील