पंचग्रही योग में हुई है मार्च की शुरूआत, इस महीने 3 ग्रह बदलेंगे राशि, 4 राशि वालों को होगा फायदा

Published : Mar 02, 2022, 01:30 PM IST
पंचग्रही योग में हुई है मार्च की शुरूआत, इस महीने 3 ग्रह बदलेंगे राशि,  4 राशि वालों को होगा फायदा

सार

साल 2022 का तीसरा महीना मार्च शुरू हो चुका है। महीने की शुरूआत महाशिवरात्रि पर्व और मकर राशि में बन रहे पंचग्रही योग से हुई है। 1 मार्च की शाम को चंद्रमा के राशि बदलते ही मकर राशि में चतुर्ग्रही योग (बुध, शुक्र, मंगल और शनि) और कुंभ में त्रिग्रही योग (सूर्य,चंद्रमा और गुरु) बन चुका है।

उज्जैन. राहु और केतु को छोड़ दिया जाए तो अन्य सभी ग्रह एक-दूसरे से काफी निकट है। मार्च में जैसे-जैसे ग्रह परिवर्तन होते जाएंगे, वैसे-वैसे अन्य ग्रहों की युति भी बनती-बिगड़ती जाएगी। ज्योतिषियों के अनुसार इस महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इन ग्रहों के परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर अलग-अलग रूप से देखने को मिलेगा। आगे जानिए इस महीने कितने ग्रह राशि बदलेंगे और किन राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा… 

ये भी पढ़ें- शनि के उदय होने से शुरू होगा इन 7 राशि वालों का अच्छा समय, इन्हें करना पडे़गा परेशानियों का सामना


मार्च में ये ग्रह बदलेंगे राशि
1.
महीने के पहले सप्ताह में ही बुध ग्रह राशि बदलेगा। बुध वाणी और गणित के कारक ग्रह हैं। बुध ग्रह 6 मार्च की सुबह 11.31 मिनट पर शनि की मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 24 मार्च को एक बार पुन:  राशि परिवर्तन करते हुए मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस दौरान बुध ग्रह अस्त भी होगा।
2. 14 मार्च को सूर्य राशि बदलकर कुंभ से मीन में प्रवेश करेगा। ये गुरु के स्वामित्व वाली राशि है। इस ग्रह में सूर्य के प्रवेश करते ही मीन यानी खर मास शुरु हो जाएगा और एक महीने के लिए शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी।
3. मार्च के अंत में यानी 31 तारीख को शुक्र ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में गुरु पहले से ही स्थित है। इस तरह कुंभ राशि में गुरु और शुक्र की युति बन जाएगी।

ये भी पढ़ें- मकर राशि में शनि, मंगल और बुध एक साथ, इस त्रिग्रही योग का क्या होगा आपकी लाइफ पर असर?
 

इन 4 राशि वालों को को होगा अच्छा लाभ

मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए यह महीना काफी शुभ रहने वाला होगा। आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। नौकरी करने वाले जातकों के लिए इस महीने अच्छे मौके प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि- इस राशि के जातकों के लिए यह महीना तरक्की से भरा रहेगा। कहीं से अचानक आर्थिक लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। 

तुला राशि- यह महीना आपके लिए कई तरीके से लाभ दिलाने वाला महीना साबित होने वाला है। नौकरी में वेतनवृद्धि और प्रमोशन होने के संकेत हैं। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशि- आपको इस महीने अपना सभी समस्याओं से मुक्ति मिलने वाली है। धन लाभ के काफी मौके मिलेंगे। विदेश यात्रा के संकेत है जहां से आपको काफी धन अर्जित करने का मौका मिलेगा।


ये भी पढ़ें-

7 अप्रैल तक मंगल-शनि रहेंगे एक ही राशि में, हो सकती है कोई अप्रत्याशित घटना, 4 राशि वाले रहें सावधान

मकर राशि में उदय होने वाला है शनि, इन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, क्या आप भी हैं इस लिस्ट में?
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज