मकर राशि में शनि, मंगल और बुध एक साथ, इस त्रिग्रही योग का क्या होगा आपकी लाइफ पर असर?

26 फरवरी, शनिवार की दोपहर से मंगल ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर चुका है । इस राशि में शनि और बुध पहले से ही स्थित है। इस तरह अब मकर राशि में तीन ग्रहों की युति बन चुकी है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 27, 2022 3:38 AM IST

उज्जैन. मकर राशि में स्थित दो ग्रह शनि और मंगल उग्र स्वभाव के हैं जिसके चलते दुनिया के कुछ हिस्सों में अराजकता का माहौल बना हुआ है। मंगल इस राशि में 7 अप्रैल तक रहेगा। यानी तब तक दुनिया में डर का माहौल बना रहेगा। इन तीनों ग्रहों के एक ही राशि में होने से लोगों पर भी इसका असर देखा जाएगा। कुछ लोगों के लिए ये शुभ रहेगा तो कुछ के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों के लिए आने वाला समय कैसा रह सकता है...

ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2022: यहां किया था शिवजी ने कुंभकर्ण के पुत्र का वध, उसी के नाम है महाराष्ट्र का ये ज्योतिर्लिंग

मेष राशि: मंगल की वजह से इस राशि को लाभ मिल सकते हैं। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है।

वृष राशि: लाभ मिलने के योग हैं, लेकिन इन लोगों को अतिरिक्त सावधानी रखकर काम करना होगा। वरिष्ठ लोगों की सलाह नजरअंदाज न करें।

Latest Videos

मिथुन राशि: ये लोग अपनी मेहनत के अनुसार फल प्राप्त करेंगे। इन्हें उतना ही लाभ मिल पाएगा, जितना ये लोग काम करेंगे। घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।

कर्क राशि: इस राशि के लोग स्वास्थ्य संबंधी मामलों में लापरवाही न करें। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। नौकरी करने वाले लोगों को वरिष्ठों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि: इस राशि के लोगों को जोखिम लेने से बचना होगा, क्योंकि जोखिम बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। विशेषज्ञ लोगों से बात करके ही निवेश करें।

कन्या राशि: कन्या राशि वाले लोगों को छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर काम करना होगा। कोई भी बड़ा काम बिना योजना के न करें, वर्ना हानि हो सकती है। घर-परिवार का साथ बना रहेगा।

ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2022: इन देवता के नाम पर है गुजरात का ये प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग, 10 टन है इसके शिखर का भार
 

तुला राशि: मकर राशि में मंगल के आने से ये राशि लाभ में रहेगी। बड़ी सफलता मिल सकती है, लेकिन सतर्कता बनाए रखें। जीवन साथी का सहयोग प्रसन्नता दे सकता है।

वृश्चिक राशि: इन लोगों के लिए समय मिला-जुला रह सकता है। न लाभ और न हानि की स्थिति रहेगी। इनका जीवन सामान्य बना रहेगा।

धनु राशि: मंगल इस राशि से निकलकर मकर राशि में रहेगा। अब इन लोगों को खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आय में बढ़ोतरी के योग नहीं हैं। धन संबंधी तकलीफ हो सकती है।

मकर राशि: अब इसी राशि में मंगल शनि और बुध के साथ रहेगा। इन लोगों को हानि हो सकती है। छोटी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। परिवार का सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि: नौकर करने वाले लोगों को अतिरिक्त मेहनत के बाद सफलता मिल सकती है। घर में खुश का वातावरण रहेगा। अगर नया काम करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें।

मीन राशि: अटके काम पूरे हो सकते हैं। धैर्य बनाए रखें। वाद-विवाद की स्थिति से बचना होगा। नौकरी में जिम्मेदारियां सोच-समझ अपनी शक्ति के अनुसार ही लें।


ये भी पढ़ें- 

आंध्र प्रदेश के इस ज्योतिर्लिंग को कहते हैं दक्षिण का कैलाश, पुत्र प्रेम में यहां स्थापित हुए थे शिव-पार्वती


Mahashivratri 2022: भक्तों की रक्षा के लिए धरती फाड़कर आए थे महाकाल, आज भी ज्योतिर्लिंग रूप में है स्थापित

इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन बिना अधूरी मानी जाती है तीर्थ यात्रा, विंध्य पर्वत के तप से यहां प्रकट हुए थे महादेव
 

Share this article
click me!

Latest Videos

तिरुपति मंदिर प्रसादम में कीड़े? घी पर घमासान के बाद अब क्या है नया बवाल । Tirupati Anna Prasadam
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
सामने आई Bigg Boss 18 के घर की PHOTOS, देखें कोने-कोने की झलक
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें