
उज्जैन. कुंभ राशि में बुध के साथ सूर्य और गुरु भी रहेंगे। इससे कुछ लोगों को लेन-देन और निवेश में अचानक फायदा होने के योग बनेंगे, वहीं कुछ राशियों के लोगों को आर्थिक मामालों में रुकावटें आ सकती हैं। बुध को बुद्धि का कारक माना गया है। जिस ग्रह के साथ इसकी युति होती है, उसी के जैसा बुध व्यवहार करने लगता है। इसी कारण ज्योतिष में इस ग्रह को विशेष महत्व दिया गया है।
ये भी पढ़ें- पंचग्रही योग में हुई है मार्च की शुरूआत, इस महीने 3 ग्रह बदलेंगे राशि, 4 राशि वालों को होगा फायदा
18 दिन में राशि बदलता है बुध
काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र ने बताया कि खरीदी-बिक्री, लेन-देन, निवेश, वाणी, अभिव्यक्ति, कैलकुलेशन और बुद्धि पर बुध ग्रह का असर पड़ता है। बुध के राशि परिवर्तन से पत्रकार, वकालत, बिजनेस और शेयर मार्केट से जुड़े लोग ज्यादा प्रभावित होते हैं। ये ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी होता है और आमतौर पर हर 18वें दिन राशि बदलता है।
ये भी पढ़ें- 31 मार्च तक मकर राशि में रहेगा सौर मंडल का सबसे चमकीला ग्रह, इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत
मेष राशि: रूके हुए काम पूरे होंगे। शुभ फलों के साथ उपलब्धियां मिलेगी, कार्य क्षेत्र में विस्तार होगा। विवादास्पद मामलों में पक्ष मजबूत होगा।
वृष राशि: सोचे हुए काम पूरे करेंगे। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बुद्धिमानी से फायदे हासिल करेंगे। संकल्प मजबूत रहेगा और शुभ फल मिलेंगे।
मिथुन राशि: नई आशा का संचार होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा, अवसर हासिल होंगे और अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाएंगे।
कर्क राशि: समय अच्छा रहेगा। निवेश में फायदा होने के योग हैं। बिजनेस बढ़ेगा। खोजबीन या शोध में सफलता मिलेगी। समझ विकसित होने के साथ कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा।
सिंह राशि: भरपूर परिश्रम करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। नकारात्मकता छोड़नी पड़ेगी और विवादों से बचना होगा।
कन्या राशि: साझेदारी और व्यापार में लाभ कमाएंगे। दाम्पत्य जीवन में दूरियां मिटेंगी। शुभ फलदायक यात्राएं होंगी।
तुला राशि: उच्च शिक्षा और कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। प्रेम प्रसंग बनेंगे, रचनात्मकता रहेगी और शुभ समाचार मिलेंगे।
वृश्चिक राशि: परिवार का साथ मिलेगा। लाभ के मौके मिलेंगे। सोचे हुए कामों को पूरा करेंगे। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
धनु राशि: भरपूर ऊर्जा रहेगी। पराक्रम बढ़ेगा, कार्यस्थल पर वरिष्ठजनों द्वारा सम्मान और तारीफ मिलेगी।
मकर राशि: आर्थिक लाभ मिलने के योग बनेंगे। व्यवसाय या कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संपत्ति में विस्तार होना संभव हैं।
कुंभ राशि: साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में उन्नति होगी, रचनात्मकता और कौशल का विकास होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
मीन राशि: सुख सुविधाओं पर खर्चा बढ़ेगा। सोच समझकर ही जोखिम उठाना चाहिए।
ये भी पढ़ें-
बार-बार होता है अपमान या पिता से होता है विवाद तो ये ग्रह हो सकता है कारण, जानिए उपाय
बुरी नजर से बचाती है काली गुंजा और दुश्मन को भी बना देती है दोस्त, ये हैं इसके आसान उपाय
गाय से जुड़े इन आसान उपायों से दूर हो सकती है किसी भी तरह की परेशानी
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।