इस तरह की खासियत वाली लड़कियां शादी होते ही चमका देती हैं पति की किस्मत

Published : Jun 03, 2022, 04:35 PM IST
इस तरह की खासियत वाली लड़कियां शादी होते ही चमका देती हैं पति की किस्मत

सार

लोग अक्सर कहते हैं कि हथेली की रेखाओं में हमारी किस्मत लिखी होती है। ज्योतिष पर विश्वास रखने वाले लोगों के लिए ये बात सही भी है। लेकिन भविष्य से जुड़ी कुछ बातें हाथों की उंगलियों को देखकर भी जानी जा सकती है और भी खासकर महिलाओं की उंगलियों को देखकर।

उज्जैन. समुद्र शास्त्र के अनुसार, किसी भी महिला की उंगलियों को देखकर उसके स्वभाव के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। इससे आप उनकी पसंद-नापसंद को भी आसानी से समझ सकते हैं। अगर आप शादी के लिए लड़की देखने जा रहे हैं और आप उसके नेचर के बारे में जानना चाहते हैं तो आप उसकी उंगलियों की ओर ध्यान दीजिए। इससे आपको अपने सवालों का जवाब आसानी से मिल जाएगा…

लंबी और पतली उंगली वाली लड़कियां
समुद्र शास्त्र के अनुसार, लंबी और पतली उंगली वाली महिलाएं अपने काम को बहुत ही क्रिएटिव तरीके से करती हैं। ये प्रेमिका, दोस्त और पत्नी हर रिश्ते को सहजता से निभाती हैं। ऐसी लड़कियां दिखने में काफी आकर्षक होती हैं और बोलने में भी माहिर होती हैं। ये बातों ही बातों में लोगों को अपना दोस्त बना लेती हैं। ये अपने पति के लिए भाग्यशाली साबित होती हैं।

मोटी और छोटी उंगली वाली लड़कियां
समुद्र शस्त्र के अनुसार, ऐसी उंगलियों वाली लड़कियां अपने काम के प्रति सीरियस होती हैं। ये जो ठान लेती हैं, उसे करके ही दम लेती हैं। कई बार इनका स्वभाव कठोर हो जाता है, लेकिन ये दिल से काफी अच्छी होती हैं। ये अपना हर रिश्ता दिल से निभाती हैं। ये अपने आप को बहुत जल्दी हर माहौल में ढाल लेती हैं।

मोटी और भरी हुई उंगली वाली लड़कियां
इस तरह की उंगलियां जिन लड़कियों की होती है वो अपने और रिश्तों को लेकर बहुत गंभीर होती हैं। पैसा खर्च करना इनका शौक होता है। ये अपने पिता और शादी के बाद पति के पैसों को लापरवाही से खर्च करती हैं। इस वजह से कई बार इनका परिवार वालों को विवाद भी होता है। हालांकि समय के साथ इनका स्वभाव सुधरता जाता है।

छोटी और पतली उंगली वाली लड़कियां
जिन लड़कियों की उंगलियां छोटी और पतली होती हैं, वे बहुत ही कंजूस किस्म की होती है। पैसा खर्च तो जैसे इन्हें आता ही नहीं। ये छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाती हैं, इस वजह से इनका कोई खास दोस्त नहीं होता।  

तीन पर्व का होना भाग्यशाली
लड़कियों की उंगलियों में तीन पर्व का होना भाग्यशाली माना जाता है, लेकिन इसकी जगह यदि किसी की उंगलियों में चार पर्व यानी पोर हों और उंगलियां छोटी-छोटी हों, जिस पर मांस न हो तो ऐसी लड़कियों पर ये बात सिद्ध नहीं होती।


ये भी पढ़ें-

जिस घर में होते हैं ये 3 काम, वहां हमेशा बनी रहती हैं महालक्ष्मी की कृपा

इस तरह का पर्स बन सकता है दुर्भाग्य का कारण, इसमें रखी ये चीजें भी बढ़ती हैं बैड लक

Feng Shui Tips for Prosperity: नौकरी में तरक्की और धन लाभ के लिए ध्यान रखें ये 5 आसान फेंगशुई टिप्स


डिसक्लेमर- इस आर्टिकल में दी गई जानकारियों का हम समर्थन नहीं करते। ये खबर सिर्फ पाठकों का ज्ञान बढ़ाने के उद्देश्य से लिखी गई है।
 

PREV

Recommended Stories

Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता
Aaj Ka Rashifal 5 December 2025: गुरु-चंद्र बनाएंगे गजकेसरी योग, जानें किसे होगा फायदा? पढ़ें राशिफल