जनवरी 2022 में शुक्र के साथ बुध और शनि भी होंगे अस्त, बढ़ सकता है बीमारियों का प्रकोप

Published : Jan 06, 2022, 11:19 AM IST
जनवरी 2022 में शुक्र के साथ बुध और शनि भी होंगे अस्त, बढ़ सकता है बीमारियों का प्रकोप

सार

जनवरी 2022 में शुक्र 5 और बुध 12 दिन तक अस्त रहेगा। साथ ही शनि भी कुछ समय के लिए अस्त होगा। सितारों की ऐसी स्थिति की वजह से मौसम खराब होने और प्राकृतिक आपदा आने और बीमारियों के बढ़ने की आशंका है। इन ग्रहों का असर सभी राशियों पर भी पड़ेगा। जिससे कुछ लोगों के कामों में रुकावटें आने और धन हानि होने के भी योग बनेंगे।  

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को वैभव, भौतिक सुख, संपन्नता, भोग विलास, प्रेम और धन-संपत्ति का कारक माना जाता है। वक्री अवस्था में चल रहा शुक्र 6 जनवरी को धनु राशि में अस्त होगा और 11  को उदित हो जाएगा। शुक्र के अस्त होने से अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा। साथ ही 12 राशि के लोगों पर भी इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।

शुक्र अस्त का ये होग प्रभाव 
- शुक्र अस्त के दौरान अर्थव्यस्था से जुड़ी बड़ी योजनाओं में रुकावटें या देरी होगी। शेयर मार्केट में भी इस दौरान काफी हलचल दिख सकती है। निवेश बहुत सावधानी से करना होगा। 
- कपड़े के बिजनेस में मंदी आएगी। साथ ही देश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और बारीश आने की संभावना है। प्राकृतिक आपदा की भी आशंका है।
- धनु राशि में शुक्र ग्रह के अस्त होने से इसका प्रभाव कम हो जाएगा और शुभ फलों में भी कमी आने लगेगी। शुक्र विलासिता का कारक ग्रह है। इसलिए इसके प्रभाव से सभी राशि वालों को हर तरह के सुख में कमी आ सकती है। शुक्र के कारण कई लोगों के वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। 
- शुक्र के अस्त होने से मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। इन 4 राशियों के लोगों के कामकाज में रुकावटें आ सकती है। धन हानि और खर्चा बढ़ने के योग हैं। 
- इनके अलावा मेष, वृष, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वाले लोगों पर शुक्र अस्त होने का अशुभ असर नहीं होगा।
- 6 से 11 जनवरी तक सूर्य से शुक्र की दूरी 10 डिग्री से भी कम होगी। इसी स्थिति को शुक्र का अस्त होना कहा जाता है। अस्त होने पर शुक्र का प्रभाव कम हो जाएगा। 
- इस बार शुक्र तारा 5 दिनों के लिए ही अस्त हो रहा है। यानी 11 जनवरी को सुबह शुक्र ग्रह उदय हो जाएगा।
- शुक्र ग्रह 6 जनवरी, गुरुवार को शाम करीब 6 बजकर 05 मिनट पर अस्त होगा और 11 जनवरी, मंगलवार को सुबह तकरीबन 6 बजकर 45 मिनट पर उदय होगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

इस बार साल में 2 बार होगा शुक्र अस्त, 2018 में भी ऐसा ही हुआ था, जानिए कैसे होता है शुक्र अस्त?

5 से 11 जनवरी तक अस्त रहेगा शुक्र ग्रह, शुभ प्रभाव में आएगी कमी लेकिन इन 3 राशि वालों को होगा फायदा
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज