मिथुन और कन्या राशि का स्वामी बुध 6 मार्च तक रहेगा मकर राशि में, किन राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

Published : Jan 12, 2022, 01:06 PM IST
मिथुन और कन्या राशि का स्वामी बुध 6 मार्च तक रहेगा मकर राशि में, किन राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

सार

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को एक शुभ ग्रह माना जाता है। ये ग्रह मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी है। बुध ग्रह सूर्य और शुक्र के साथ मित्र भाव से तथा चंद्रमा से शत्रुतापूर्ण और अन्य ग्रहों के प्रति समभाव रहता है। बुधदेव को वाणी, बुद्धि और व्यापार का दाता कहा जाता है।  

उज्जैन. बुध ग्रह की शुभ स्थिति व्यक्ति को व्यवहारिक और वाचाल बनाती है जो उनके जीवन में अच्छे परिणाम लेकर आते हैं। साल 2022 में 6 मार्च तक कई राशियों के लोगों के लिए बुध ग्रह बहुत शुभ फल लेकर आए हैं। इससे इस राशि के लोगों को धनलाभ और सफलता भी मिलेगी। दिलाने के प्रबल योग लेकर आए हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां जिन्हें विशेष लाभ प्राप्त होगा...

मेष राशि 
इस राशि के लोगों के लिए 6 मार्च 2022 तक का समय काफी शुभ रहने की संभावना है। इस राशि के दशम भाव यानि कर्म भाव में बुध ग्रह गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल मिल सकते हैं। जो लोग सरकारी पद पर हैं उनकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि मेष राशि के जातक व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल रहेगा। साथ ही अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाना चाहते हैं, तो निवेश कर सकते हैं। 

सिंह राशि
इस राशि के लोगों के लिए यह अवधि काफी सकारात्मक दिखाई दे रही है। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। ये समय नौकरीपेशा और व्यापारी दोनों के लिए शुभ रहेगा। इस अवधि में मनचाही इच्छा पूरी होने की संभावना है। करियर में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर आपके हाथ में आने की संभावना है। इस दौरान सिंह राशि के लोगों को शेयर, सट्टा बाजार में भी लाभ हो सकता है। 

मीन राशि
इस राशि के लोगों के करियर में 6 मार्च तक इस दौरान आपके करियर में मजबूती आएगी। आप अच्छा पैसा बनाने में सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। आप आय के अतिरिक्त स्रोतों से धन कमाने में कामयाब रहेंगे। संपत्ति में निवेश करने से लाभ मिलेगा। व्यापार में धन लाभ हो सकता है और कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। अगर आप शेयर और सट्टा बाजार में निवेश करते हैं, तो यह समय अनुकूल है।

 

ये खबरें भी पढ़ें...

Makar Sankranti 2022: 14 और 15 जनवरी को करें ये उपाय, मिलेंगे शुभ फल और दूर होंगी परेशानियां


Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर इतने साल बाद बनेगा सूर्य-शनि का दुर्लभ योग, इन 3 राशियों को होगा फायदा

Makar Sankranti पर 3 ग्रह रहेंगे एक ही राशि में, शनि की राशि में बनेगा सूर्य और बुध का शुभ योग

Makar Sankranti को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद, जानिए कब मनाया जाएगा ये पर्व 14 या 15 जनवरी को?

Makar Sankranti 2022: 3 शुभ योगों में मनाया जाएगा मकर संक्रांति उत्सव, इस पर्व से शुरू होगा देवताओं का दिन


 

PREV

Recommended Stories

Lucky Rashi 2026: 4 राशि वालों के लिए गेम चेंजर रहेगा साल 2026, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी!
Aaj Ka Rashifal 12 December 2025: चंद्रमा का राशि परिवर्तन किस राशि पर कैसा डालेगा असर?