
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नौ ग्रहों में गुरु, शनि और राहु-केतु काफी लंबे समय तक एक राशि में रुकते हैं, इस वजह से इनके राशि परिवर्तन का महत्व काफी अधिक है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार साल गुरु ग्रह एक राशि में करीब 12-13 महीने तक रुकता है। शनि करीब ढाई साल और राहु-केतु 18-18 महीनों तक एक राशि में रहते हैं। राहु-केतु हमेशा वक्री रहते हैं। गुरु और शनि की चाल बदलती रहती है यानी ये ग्रह मार्गी से वक्री और वक्री से मार्गी होते हैं, इस वजह से इनकी एक राशि में रुकने की अवधि कम या ज्यादा हो सकती है।
अप्रैल में ऐसी रहेगी ग्रह स्थिति
- अप्रैल में सूर्य 14 तारीख को मेष राशि में प्रवेश करेगा। चंद्र तो हर ढाई दिन में राशि बदलता है। मंगल 7 अप्रैल को कुंभ में जाएगा।
- बुध 8 अप्रैल को मेष में और 24 को वृष में प्रवेश करेगा। गुरु 13 अप्रैल को मीन राशि में जाएगा। शुक्र 27 अप्रैल को मीन में, शनि 28 अप्रैल को कुंभ में प्रवेश करेगा।
- 11 अप्रैल को राहु मेष में और केतु तुला राशि में जाएगा। एक ही महीने में सभी 9 ग्रहों के राशि बदलने से ज्योतिष के नजरिए से ये महीना बहुत खास हो गया है।
- इन ग्रहों की वजह से सभी 12 राशियों के जीवन में अप्रैल के बाद बड़े परिवर्तन दिखाई दे सकते हैं।
ग्रहों के अशुभ असर से बचने के लिए कौन-कौन से शुभ काम करें
- इस साल में ग्रहों के अशुभ असर से बचने के लिए अभी से ही रोज सुबह सूर्य को जल अर्पित करके दिन की शुरुआत करें।
- चंद्र ग्रह के लिए रोज सुबह शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं।
- मंगल के लिए हर मंगलवार शिवलिंग पर लाल फूल चढ़ाएं और मसूर की दाल का दान करें।
- बुध ग्रह के गणेश जी विशेष पूजा हर बुधवार करें।
- गुरु ग्रह के लिए हर गुरुवार बेसन के लड्डू का भोग शिव जी को लगाएं, शिवलिंग पर पीले फूल चढ़ाएं।
- शुक्र ग्रह के लिए शुक्रवार को शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। शनि के लिए हर शनिवार तेल का दान करें।
- राहु-केतु के लिए भैरव महाराज और शनि की विशेष पूजा करें। इनकी पूजा से राहु-केतु के दोष दूर हो सकते हैं।
कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...
Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे
Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें
Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे
Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा
Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग