
उज्जैन. इस समय मकर राशि में सूर्य, बुध और शनि का योग बना हुआ है और यह योग 13 फरवरी 2022 तक रहेगा। इस त्रिग्रही योग का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए शुभ होगा और कुछ को अच्छा परिणाम नहीं देगा। आगे जानिए वो ऐसी कौन सी तीन राशियां हैं, जिनको इस त्रिग्रही योग से विशेष लाभ हो सकता है…
वृषभ राशि
इस राशि के लोगों के लिए सूर्य, बुध और शनि का त्रिग्रही योग आर्थिक रूप से सकारात्मक रहेगा। अचानक से लाभ की प्राप्ति होने की संभावना है। वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव हैं और ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शुक्र और शनि मैत्री ग्रह हैं। इसलिए वृषभ राशि के लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा रहनी वाली है। कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आमदनी में बढ़ोतरी की संभावना दिखाई दे रही है।आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत रहेगी। साझेदारी के काम में धन लाभ होने के विशेष योग बन रहे हैं।
कन्या राशि
त्रिग्रही योग बनने से कन्या राशि के लोगों को भाग्य का साथ प्राप्त होगा। इस राशि के लोग जिस कार्य में हाथ डालेंगे उसी कार्य में इन्हें सफलता प्राप्त होगी। इनके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। इस अवधि में कन्या राशि के लोगों के सारे काम बनेंगे, जो लोग विदेश में नौकरी करना चाहते हैं, उनका सपना पूरा हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन होने की भी प्रबल संभावना है।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को त्रिग्रही योग का निर्माण फलदायी साबित होने की संभावना है। तुला राशि के स्वामीग्रह शुक्र देव हैं। और शुक्र और शनि में मैत्री भाव होने के कारण इन राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में बदलाव से सैलरी में अच्छी ग्रोथ होने की उम्मीद है। व्यापार में भी धन लाभ हो सकता है। अटके हुए काम बनने के आसार हैं। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है।
कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...
Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे
Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें
Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे
Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा
Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।