इस बार साल में 2 बार होगा शुक्र अस्त, 2018 में भी ऐसा ही हुआ था, जानिए कैसे होता है शुक्र अस्त?

इस साल शुक्र ग्रह दो बार अस्त होगा। इससे पहले 2018 में भी ऐसा हुआ था। इस महीने ये ग्रह 6 से 11 जनवरी तक यानी सिर्फ 5 दिन के लिए अस्त रहेगा। इस दौरान खरमास होने के कारण मांगलिक कामों पर शुक्र के अस्त होने का खास असर नहीं होगा।
 

Asianet News Hindi | Published : Jan 5, 2022 6:57 AM IST

उज्जैन. जनवरी के बाद 2 अक्टूबर से 20 नवंबर तक शुक्र अस्त होगा। इस दौरान चातुर्मास होने से मांगलिक काम नहीं होंगे। शुक्र के अस्त होने का असर मौसम और 12 राशियों पर जरूर दिखेगा। शुक्र के अस्त होने से इसके शुभ फल में कमी आएगी। जिससे कई लोगों का खर्चा बढ़ सकता है। वहीं कुछ को धन हानि भी हो सकती है। शुक्र के अस्त होने से बेमौसम बारिश होने के योग बनेंगे।

ऐसे होता है शुक्र अस्त
ज्योतिषी का कहना है कि जिस प्रकार किसी भी ग्रह का सूर्य के नजदीक आना उसे अस्त कर सकता है, ठीक उसी प्रकार जब शुक्र ग्रह का गोचर होता है और वह किसी विशेष स्थिति में सूर्य के इतना समीप आ जाता है कि उन दोनों के मध्य 10 अंश का ही अंतर रह जाता है तो शुक्र ग्रह अस्त हो जाता है। ऐसी स्थिति में शुक्र के मुख्य कारक तत्वों में कमी आ जाती है और वह अपने शुभ फल देने में कमी कर सकता है।

ये बातें रहेंगी खास
- 15 दिसंबर से सूर्य धनु राशि में आ गया था। तब से खरमास शुरू हो गया था। इस कारण विवाह के मुहूर्त नहीं है। 
- अब इस महीने सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति महापर्व पर 15 जनवरी के बाद से विवाह मुहूर्त की शुरुआत होगी। इस वक्त शुक्र भी उदय होने से मांगलिक कामों में रुकावट नहीं होगी।
- शुक्र के उदय होने के बाद पहला विवाह मुहूर्त 15 जनवरी को शुरू होगा। इसके बाद 20, 23, 27 और 29 जनवरी को भी शादी के मुहूर्त रहेंगे। 
- इसके बाद फरवरी में सिर्फ 5 दिन विवाह के मुहूर्त रहेंगे। शुक्र के उदय या अस्त होने के बावजूद मांगलिक कामों के लिए खरीदारी भी की जा सकती है। इस पर शुक्र की स्थिति का असर नहीं पड़ेगा।

गड़बड़ चल रही है शुक्र की चाल
- 19 दिसंबर 2021 को शुक्र ग्रह मकर राशि में वक्री हुआ था। यानी टेढ़ी चाल से चलने लगा था। फिर आगे चलने की बजाय ये ग्रह 30 दिसंबर को एक राशि पीछे यानी धनु में चला गया। - अब वक्री रहते हुए ही पहले अस्त और फिर उदय हो जाएगा। इसके बाद महीने के आखिरी में मार्गी होगा। यानी सीधी चाल से चलेगा। 
- आमतौर पर ये ग्रह एक राशि में 27 दिन तक रहता है। लेकिन इस बार ये धनु राशि में कुल 98 और मकर में 54 दिन रहा।

 

Latest Videos

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Haryana Exit Poll : हरियाणा में होगी BJP की विदाई? पिछड़ने के क्या हैं 5 प्रमुख कारण
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल
पति है सामने तो भूलकर भी न करें ये 4 काम #Shorts
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म