शनि के अस्त होने से इन 4 राशि वालों को रहना होगा संभलकर, झेलनी पड़ सकती हैं परेशानियां

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन और अस्त होने का विशेष प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर अवश्य ही पड़ता है। इन ग्रहों में शनिदेव का विशेष महत्व है। इन्हें न्यायाधीश भी कहा जाता है यानी मनुष्य को उसके अच्छे-बुरे कर्मों का फल शनिदेव ही प्रदान करते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jan 18, 2022 7:29 AM IST

उज्जैन. इस बार शनिदेव 22 जनवरी को अस्त होंगे फिर इसके बाद 22 फरवरी 2022 को उदय हो जाएंगे। शनि के 30 दिनों तक अस्त रहने के कारण इसका प्रभाव कुछ राशियों पर जरूर पड़ेगा। यानी 30 दिनों के लिए कुछ राशि के लोगों को कष्ट और परेशानियां झेलने को मिल सकती है। ये राशियां इस प्रकार हैं…

कर्क राशि
शनि के अस्त होने पर कर्क राशि के लोगों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी करने वालों को तनाव मिल सकता है। उच्च अधिकारियों से मनुमुटाव होने से आपका मन नौकरी करने में नहीं लगेगा। धन हानि होने के भी संकेत हैं और किसी लापरवाही की वजह से आपको गंभीर परिणाम देखने को भी मिल सकता है।

मिथुन राशि
इस राशि के लोगों के लिए शनि का अस्त होना कष्टकारी साबित होगा। कार्यों में लगातार असफलता मिलने आपका मन दुखी रह सकता है। इस समय मिथुन राशि के लोगों पर शनि की ढैय्या लगी हुई है। सेहत संबंधी परेशानियां देखने को मिल सकती है। अत्यधिक धन खर्च होने की वजह से आप अपने जीवनसाथी से लड़ाई-झगड़ा कर सकते हैं। किसी को धन उधार देने से आपका मन बेचैन रह सकता है। नौकरी में परेशानियां आ सकता हैं और बिजनेस करने वाले जातकों के लिए आने वाले 33 दिन कुछ खास नहीं रहने वाले हैं।

कन्या राशि
33 दिनों तक शनि के अस्त होने के कारण कन्या राशि के लोगों पर इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। सेहत संबंधी परेशानियां रहेंगी। आपको सफलता प्राप्त करने से लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। पिता से वाद-विवाद होने से आपका मन घर में नहीं लगेगा जिस कारण से आपका मन किसी भी काम में अच्छे से नहीं लगेगा।

तुला राशि
तुला राशि के लोगों पर भी शनि के अस्त होने का बुरा प्रभाव पड़ेगा। वाद-विवाद बढ़ने आपकी चिंताएं बढ़ सकती है। आप किस कानूनी मसलों में फंस सकते हैं। जिस वजह से आपको काफी मानसिक परेशानियां भी हो सकती है। नौकरी में वरिष्ठों संग मतभेद पैदा होने के संकेत हैं।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!