22 जनवरी से 22 फरवरी तक मकर राशि में अस्त रहेगा शनि, इन 5 राशि वालों को मिलेगी राहत

ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्यायाधीश कहा जाता है यानी न्याय करने वाला ग्रह। इस समय शनि ग्रह मकर राशि में है। ज्योतिषियों के अनुसार 22 जनवरी को शनि ग्रह अस्त हो जाएगा। ये ग्रह 22 फरवरी को सुबह: लगभग 10.13 बजे पुन: उदय हो जाएगा। हालांकि शनि के अस्त होने की तारीखों को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 17, 2022 12:28 PM IST

उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार, शनि ग्रह 22 जनवरी से 22 फरवरी तक अस्त रहेगा। शनि अस्त होने से उन लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी जिन्हें शनि की साढ़ेसाती और लघु कल्याणी ढैया चल रहा है। वर्तमान में शनि मकर राशि में गोचर कर रहा है इसलिए धनु, मकर और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती चल रही है और मिथुन व तुला राशि पर लघु कल्याणी ढैया चल रहा है। इसलिए शनि अस्त होने के कारण इन पांच राशि के लोगों को राहत मिलेगी।

शनि अस्त होने का ऐसा होगा असर…
- शनि अस्त होने से धनु, मकर, कुंभ, मिथुन और तुला राशि के लोगों को शनि की पीड़ा से राहत मिलेगी। कार्यों को गति मिलेगी। अटके हुए कार्य पूरे होने की स्थिति में आएंगे।
- जिन लोगों की जन्मकुंडली में शनि चौथे, आठवें, 12वें घर में दूषित होकर बैठा हो उन्हें शनि के दुष्प्रभावों से राहत मिलेगी।
- कुंडली में यदि शनि मारकेश है तो उन लोगों को इन 35 दिनों की अवधि में राहत मिलेगी।
- शनि खराब है तो कोई भी कार्य आसानी से नहीं होता। भागदौड़ बनी रहती है। इस दौरान भागदौड़ कम होगी।
- जिन लोगों की कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में हो, उन लोगों को इन 35 दिनों में काफी राहत मिलेगी। परेशानियां भी कुछ कम हो सकती हैं।

ये उपाय करें
1.
शनि की पीड़ा को शांत करने के लिए शनि चालीसा का नित्य पाठ करें।
2. काले मोतियों की माला गले में धारण करें।
3. हनुमानजी के नित्य दर्शन करें।
4. कच्चे दूध में शुद्ध जल और काले तिल डालकर पीपल के पेड़ में अर्पित करें।
5. शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए हनुमानजी की पूजा करें।
6. शनिदेव और हनुमानजी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।
7. जरूरतमंद लोगों को खाना और कपड़ों का दान करें।
8. तेल, तिल, काले कपड़े, उड़द और चमड़े से बनी चीजों का दान करना चाहिए।
9. शनिवार के दिन शनिदेव को तेल चढ़ाएं।
10. शनिदेव की पूजा करते हुए ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करें।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!