साल 2022 का पहला विवाह मुहूर्त 15 जनवरी को, मई-जून में सबसे ज्यादा होंगी शादियां, नोट कर लें ये तारीखें

Published : Jan 06, 2022, 10:59 AM IST
साल 2022 का पहला विवाह मुहूर्त 15 जनवरी को, मई-जून में सबसे ज्यादा होंगी शादियां, नोट कर लें ये तारीखें

सार

साल 2022 की शुरूआत हो चुकी है। इस महीने 11 जनवरी को शुक्र ग्रह उदय होगा और फिर 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर सूर्य धनु से निकलकर मकर में आएगा। सूर्य के राशि बदलते ही खरमास खत्म हो जाएगा। इसके बाद मांगलिक कामों की शुरुआत होगी।

उज्जैन. साल 15 जनवरी को साल का पहला विवाह मुहूर्त रहेगा। इस बार शादियों के लिए मई और जून में सबसे ज्यादा मुहूर्त होंगे। 2022 में वसंत पंचमी, अक्षय तृतीया और देवउठनी अबूझ मुहूर्त को मिलाकर शादियों के लिए कुल 52 दिन शुभ रहेंगे। हालांकि साल के बीच में दो बार खर मास आने से और जुलाई से नवंबर के बीच चातुर्मास होने से विवाह आदि पर रोक रहेगी। आगे जानिए इस साल कब-कब हैं विवाह के शुभ मुहूर्त… 

गुरु अस्त होने से मार्च में मुहूर्त नहीं
15 जनवरी 2022 को साल के पहले विवाह मुहूर्त के बाद 22 फरवरी तक शादियां हो पाएंगी। 23 फरवरी को गुरु अस्त हो जाने के बाद 17 अप्रैल से शादियों का सीजन शुरू होगा, जो कि 8 जुलाई तक रहेगा। फिर 10 जुलाई को देवशयन होने से चातुर्मास शुरू हो जाएगा और 20 नवंबर तक शादियों के लिए मुहूर्त नहीं रहेंगे। इसके बाद 21 नवंबर से 14 दिसंबर तक सिर्फ 9 ही विवाह मुहूर्त होंगे।

सबसे ज्यादा विवाह मुहूर्त मई-जून में
इस साल साल जनवरी और फरवरी में 5-5 विवाह मुहूर्त रहेंगे। फिर अप्रैल में 6 दिन शादियों हो पाएंगी। वहीं, सबसे ज्यादा विवाह मुहूर्त मई में 13 और जून में 10 दिन रहेंगे। इसके बाद जुलाई और नवंबर में 4-4 दिन और दिसंबर में 5 विवाह मुहूर्त रहेंगे।

साल का पहला अबूझ मुहूर्त 5 फरवरी को
वसंत पंचमी को विवाह का अबूझ मुहूर्त माना जाता है। यानी इस पर्व पर शुभ मुहूर्त का विचार किए बिना शादियां की जा सकती हैं। इस बार ये पर्व 5 फरवरी को है। इस बार वसंत पंचमी पर शुक्र और गुरु ग्रह उदय रहने से विवाह मुहूर्त में रुकावट नहीं होगी। पिछले साल शुक्र अस्त होने के कारण वसंत पंचमी पर शादियों का मुहूर्त नहीं था। लोक परंपरा के चलते उत्तराखंड सहित देश के कई हिस्सों में वसंत पंचमी पर विवाह होते हैं।

साल 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त
जनवरी- 15, 20, 23, 27, 29
फरवरी- 5, 11, 18, 21, 22
अप्रैल- 17, 19, 21, 22, 23, 28
मई- 2, 3, 9, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 20, 25, 26 31
जून- 6 8 11, 12, 13, 14, 15, 16, 21, 22
जुलाई- 3, 5, 6, 8
नवंबर- 21, 24, 25, 27
दिसंबर-, 2, 7, 8, 9, 14

 

ये खबरें भी पढ़ें...

Makar Sankranti पर ये खास चीज खाने की है परंपरा, इससे शरीर को मिलती है ताकत, पुराणों में भी है इसका जिक्र


Makar Sankranti पर सूर्यदेव के साथ करें शनिदेव के मंत्रों का भी जाप, बढ़ेगा सम्मान और कम होंगी परेशानियां

14 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, देश में अलग-अलग परंपराओं के साथ मनाया जाता है ये उत्सव

14 जनवरी को सूर्य बदलेगा राशि, खत्म होगा खर मास, इसके पहले 12 मंत्र बोलकर करें ये आसान उपाय

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज