
उज्जैन. कुछ लोगों को ये निशान बहुत हल्के होते हैं जो आसानी से दिखाई नहीं देते तो कुछ के निशान दूर से ही दिखाई दे जाते हैं। कुछ लोग इसे गुड लक मानते हैं तो कुछ इसे दुर्भाग्य का प्रतीक समझते हैं। समुद्र शास्त्र में इन बर्थ मार्क से बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया है। इसके अनुसार हर निशान गुड लक या बैड लक नहीं होता, सभी का अलग-अलग महत्व होता है। आज हम आपको बताते हैं कि शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर दिखाई देने वाले बर्थमार्क का क्या अर्थ है और वे किस बात का प्रतीक है…
1. अगर किसी व्यक्ति के चेहरे पर जन्म से ही कोई निशान है तो समझ लीजिए वो बहुत ज्यादा बोलने वाला और इमोशनल है। ऐसे लोगों के पास धन की कमी नहीं होती और इनका जीवन सुखमय रहता है।
2. हाथों पर बर्थमार्क का होना इस बात का संकेत है तो आप एक फैमेली पर्सन हैं, यानी अपने परिवार के प्रति समर्पित हैं। ये सामान्य तरीके का जीवन जीते हैं। समाज में इनका मान-सम्मान होता है।
3. पीठ पर बना बर्थमार्क आपके खुले विचारों का दर्शाता है। ये लोग मेहनती और ईमानदार भी होते हैं। इसी के बल पर ये अपनी अलग पहचान बनाते हैं।
4. जिन लोगों के हाथों की उंगलियों पर कोई निशान यानी बर्थ मार्क होता है, वह स्वतंत्रता प्रिय होते हैं। किसी पर निर्भर रहना उन्हें पसंद नहीं होता है।
5. जिन लोगों को जन्म से पेट पर बर्थ मार्क होता है, ऐसे लोग लालची और खाने-पीने के शौकीन होते हैं। ये दूसरों के धन को हड़पने के बारे में सोचते रहते हैं। अच्छा खाना इनकी कमजोरी होता है।
6. दाएं गाल पर बर्थमार्क होने का मतलब है कि आप मेहनती स्वभाव के हैं। और यदि ये निशान उल्टे गाल पर हो तो ये जीवन में उदासी और परेशानियों को दर्शाता है।
7. सीने पर बर्थ मार्क हो तो ऐसे लोगों को हर काम में सफलता मिल सकती है। साथ ही आपका स्वभाव हंसमुख होता है।
8. पैरों पर जांघों के ऊपर का बर्थमार्क सौभाग्यशाली माना जाता है। ऐसे लोग अपने हर काम में सफलता और तरक्की पाने वाले होते हैं।
ये भी पढ़ें-
Shani Jayanti 2022 Puja Vidhi, Shubh Muhurat: 30 मई को इस विधि से करें शनिदेव की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त भी
Shani Jayanti 2022 Date: कब है शनि जयंती, क्यों मनाते हैं ये पर्व? जानिए इससे जुड़ी कथा व अन्य खास बातें
Shani Jayanti 2022: 5 राशियों पर शनि की नजर, साढ़ेसाती और ढय्या के अशुभ फल से बचना है तो करें ये उपाय
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।