किसी खास काम के लिए यात्रा पर जा रहे हैं तो घर से निकलते समय बोलें हनुमान के ये 12 नाम, सफलता जरूर मिलेगी

धर्म ग्रंथों के अनुसार, पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हनुमान अष्टमी (Hanuman Ashtami 2021) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 27 दिसंबर, सोमवार को है। ग्रंथों के अनुसार जब भगवान श्रीराम का विजय उत्सव मनाया जा रहा था। तब श्रीराम ने कहा था कि ये तो हनुमान का विजय उत्सव है क्योंकि इनके कारण ही हमें लंका पर विजय मिली है।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 23, 2021 1:59 PM IST

उज्जैन. त्रेता युग से ही हनुमान अष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस बार ये उत्सव 27 दिसंबर, सोमवार को है। हनुमानजी के संबंधित कई मंत्र और स्त्रोत धर्म ग्रंथों में मिलते हैं। हनुमान द्वादशनाम स्तुति भी इन्हीं में से एक है। मान्यता है कि कि यात्रा पर जाने से पहले यदि इस स्तुति का पाठ किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। इस स्तुति में हनुमानजी के 12 नाम बताए गए हैं। आगे जानिए इस स्तुति और हनुमानजी के 12 नामों का महत्व…

हनुमान द्वादशनाम स्तुति
हनुमानअंजनीसूनुर्वायुपुत्रो महाबल:।
रामेष्ट: फाल्गुनसख: पिंगाक्षोअमितविक्रम:।।
उदधिक्रमणश्चेव सीताशोकविनाशन:।
लक्ष्मणप्राणदाता च दशग्रीवस्य दर्पहा।।
एवं द्वादश नामानि कपीन्द्रस्य महात्मन:।
स्वापकाले प्रबोधे च यात्राकाले च य: पठेत्।।
तस्य सर्वभयं नास्ति रणे च विजयी भवेत्।
राजद्वारे गह्वरे च भयं नास्ति कदाचन।। 

1. हनुमान: एक बार क्रोधित होकर इंद्र ने इनके ऊपर वज्र का प्रहार किया था, वह वज्र इनकी ठोड़ी (हनु) पर लगा। हनु पर वज्र का प्रहार होने के के कारण ही इनका नाम हनुमान पड़ा।
2. पिंगाक्ष: पिगांक्ष का अर्थ है- भूरी आंखों वाला। अनेक धर्म ग्रंथों में हनुमानजी को भूरी आंखों वाला बताया है। इसलिए इनका एक नाम पिंगाक्ष भी है।
3. फाल्गुनसुख: अर्जुन का एक नाम फाल्गुन भी है। हनुमानजी ने युद्ध में अर्जुन की सहायता की थी। फाल्गुनसुख का अर्थ है अर्जुन की सहायता करने वाले।
4. रामेष्ट: अनेक धर्म ग्रंथों में हनुमानजी को श्रीराम का प्रिय बताया गया है। रामेष्ट का अर्थ भी यही है- राम के प्रिय।
5. लक्ष्मणप्राणदाता: जब लक्ष्मण पर संकट आया तब हनुमानजी ने ही उनकी सहायता की। इसलिए हनुमानजी को लक्ष्मणप्राणदाता भी कहा गया है।
6. उदधिक्रमण: इस नाम का अर्थ है- समुद्र का अतिक्रमण करने वाले यानी लांघने वाले। समुद्र को लांघने के कारण ही इनका एक नाम ये भी है।
7. अमितविक्रम: विक्रम का अर्थ है पराक्रमी और अमित का अर्थ है बहुत अधिक। हनुमानजी के पराक्रम की कोई सीमा नहीं है, इसलिए इनका एक नाम ये भी है।
8. दशग्रीवदर्पहा: इस नाम का अर्थ है रावण का घमंड तोड़ने वाला। हनुमानजी ने कई बार रावण का घमंड तोड़ा। इसलिए इनका एक नाम ये भी प्रसिद्ध है।
9. अंजनीसूनु: माता अंजनी का पुत्र होने के कारण हनुमानजी को अंजनीसूनु भी कहा जाता है।
10. वायुपुत्र: हनुमानजी का एक नाम वायुपुत्र भी है। पवनदेव के औरस पुत्र होने के कारण ही इन्हें वायुपुत्र भी कहा जाता है।
11. महाबल: हनुमानजी के बल की कोई सीमा नहीं है। वे बलवानों में भी बलवान है। इसलिए इनका एक नाम महाबल भी है।
12. सीताशोकविनाशन: माता सीता के शोक का निवारण करने के कारण हनुमानजी का ये नाम पड़ा।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Latest Videos

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!

Latest Videos

उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
पति है सामने तो भूलकर भी न करें ये 4 काम #Shorts
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा