फरवरी में मकर राशि में बनेगा पंचग्रही योग, इन 3 राशि वालों को होगा धन लाभ व अन्य फायदे

Published : Jan 26, 2022, 04:40 PM IST
फरवरी में मकर राशि में बनेगा पंचग्रही योग, इन 3 राशि वालों को होगा धन लाभ व अन्य फायदे

सार

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन, दशा, महादशा और युति का विशेष महत्व होता है। सभी ग्रह एक अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में अपना स्थान बदलते रहते हैं जिसका प्रभाव सभी राशि के लोगों के जीवन पर पड़ता है।

उज्जैन. कई बार एक से ज्यादा ग्रह किसी एक राशि में आकर युति बनाते हैं, जिसका प्रभाव मनुष्य के जीवन पर पड़ता है। जब कई ग्रह कुछ समय के लिए एक ही राशि में गोचर करते हैं तो उसे ग्रहों की युति कहा जाता है। फरवरी के महीने में भी ग्रहों की युति बनने वाली ही है। शनि ग्रह की राशि मकर में पंचग्रही योग का संयोग है। मकर राशि में ग्रहों के युति से कुछ राशि के लोगों पर विशेष लाभ होने की संभावना बनती हुई दिखाई पड़ रही है। आगे जानिए कौन-कौन सी हैं यें राशियां...
 

फरवरी में पंचग्रही योग का संयोग
- साल 2022 के दूसरे महीने यानी फरवरी के महीने में ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से बहुत ही महत्वपूर्ण योग का निर्माण होने जा रहा है। 
- ज्योतिष गणना के मुताबिक महीने के शुरुआती दिनों में मकर राशि में सूर्य, बुध, चंद्रमा और शनि ग्रह का युति का संयोग बन रहा है। 
- फिर इसके बाद 13 फरवरी को सूर्यद मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में आ आएंगे क्योंकि सूर्य किसी एक राशि में लगभग 1 महीने के लिए रहते हैं। 
- इसके बाद 26 फरवरी को मंगल उच्च राशि मकर राशि में प्रवेश करेंगे। यानी इस दौरान मकर राशि में शनि, मंगल और बुध ग्रह की युति बनेगी। 
- फिर महीने के आखिरी दिन में चंद्रमा दोबारा से मकर राशि में और शुक्र ग्रह भी मकर राशि में आ जाएंगे और जिसके चलते पंचग्रही को योग का संयोग बनेगा।

इन राशियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
- जिन तीन राशियों पर यह प्रभाव पड़ेगा वह बहुत ही शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। ये तीन राशियां होंगी- मेष, वृषभ और मीन। 
- पंचग्रही योग के निर्माण से चलते इन तीन राशि के लोगों को काफी सफलताएं प्राप्त होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी और करियर में ऊचांईयां प्राप्त हो सकती है।  
- बिजनेस करने वाले लोगों के लिए व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने की प्रबल संभावना है। मान-सम्मान में इजाफा से मन प्रसन्न रहेगा। 
- नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति में अच्छा खासा हिस्सेदारी मिलने से आपको बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। निवेश में लाभ की संभावना और विदेश की यात्रा भी संभव है।
 

ये भी पढ़ें...

29 जनवरी को बुध होगा उदय और शुक्र चलने लगेगा सीधी चाल, रिश्तों में आएगा सुधार और बिजनेस में तेजी

Shattila Ekadashi 2022: षटतिला एकादशी 28 जनवरी को, इस दिन ध्यान रखें ये बातें, क्या करें-क्या नहीं?

Mauni Amavasya 2022: मौनी अमावस्या 1 फरवरी को, जानिए शुभ मुहूर्त और इस दिन कौन-से काम करने चाहिए

Ratha Saptami 2022: 7 फरवरी को किया जाएगा रथ सप्तमी व्रत, ये है पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

PREV

Recommended Stories

Lucky Rashi 2026: 4 राशि वालों के लिए गेम चेंजर रहेगा साल 2026, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी!
Aaj Ka Rashifal 12 December 2025: चंद्रमा का राशि परिवर्तन किस राशि पर कैसा डालेगा असर?