फरवरी के अंतिम दिनों में गुरु होगा अस्त और शनि उदय, ये 2 ग्रह बदलेंगे राशि, ऐसा होगा आपकी राशि पर असर

Published : Feb 15, 2022, 02:13 PM IST
फरवरी के अंतिम दिनों में गुरु होगा अस्त और शनि उदय, ये 2 ग्रह बदलेंगे राशि, ऐसा होगा आपकी राशि पर असर

सार

फरवरी 2022 के अंतिम दिनों में ग्रहों की भारी उथल-पुथल होने वाली है। इसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी राशियों पर भी दिखाई देगा। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से देखें तो  फरवरी महीने के आखिरी तक बुध और शनि मकर राशि में रहेंगे।

उज्जैन. 26 फरवरी को मंगल मकर राशि में आएगा। अगले दिन शुक्र भी इसी राशि में प्रवेश करेगा। 27 फरवरी से मकर राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा, जो 6 मार्च को खत्म होगा। इनसे पहले 23 फरवरी को गुरु अस्त होने से 32 दिनों तक शादी, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक काम नहीं किए जा सकेंगे। ग्रहों की चाल बदलने से किस राशि पर क्या असर पड़ेगा, जानिए पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार…

कुंभ राशि में अस्त होगा गुरु
23 फरवरी से गुरु ग्रह कुंभ राशि में अस्त हो जाएगा। ये ग्रह 27 मार्च तक इसी स्थिति में रहेगा। गुरु के अस्त होने से धान, सब्जियां और खाने की चीजों के दाम कम होंगे। रासायनिक चीजों की कीमतों और शेयर बाजार में तेजी आएगी। अपहरण और दुर्घटनाओं का अंदेशा रहेगा। कुछ जगहों पर बारिश होने और मौसम में ठंडक बढ़ने के योग हैं। विशेष व्यक्ति के निधन की आशंका बनी रहेगी।
इन राशियों के लिए शुभ- मेष, मिथुन, सिंह तुला और मकर
इन राशियों के लिए अशुभ- वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन

मंगल करेगा मकर राशि में प्रवेश
26, फरवरी, शनिवार को मंगल राशि बदलकर मकर में प्रवेश करेगा। ये मंगल की उच्च राशि है, लेकिन शनि के साथ होने के कारण देश में तनाव, झगड़े और दुर्घटनाएं बढने की आशंका बनी रहेगी। युद्ध, विवाद और तनाव बना रहेगा। कई लोगों की नौकरी और बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं। लोगों की सेहत संबंधी परेशानी बढ़ सकती हैं। जोड़ों का दर्द और हडि्डयों की चोट लगने की संभावना है।
इन राशियों के लिए शुभ- सिंह, वृश्चिक और मीन
इन राशियों के लिए अशुभ- मेष, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, धनु, मकर और कुंभ

मकर राशि में शनि का उदय
27 फरवरी, रविवार को शनि अपनी ही राशि मकर में उदय होगा। इससे धान, सब्जियां और खाने की चीजों के दाम में कमी आ सकती है। सोना-चांदी में तेजी बनी रहेगी। धार्मिक उत्पात होने का भय रहेगा, जन-धन की हानि भी हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में जनसंघर्ष का अंदेशा है। दवाइयों की कीमत बढ़ सकती है।
इन राशियों के लिए शुभ- सिंह, वृश्चिक और मीन
इन राशियों के लिए अशुभ- मेष, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, धनु, मकर और कुंभ

शुक्र का मकर राशि में प्रवेश
27 फरवरी, रविवार को शुक्र ग्रह मकर राशि में आ जाएगा। मित्र राशि में होने से लोगों को शुक्र का शुभ फल मिलेगा, जिससे सर्राफा और कपड़ा मार्केट में खरीदारी बढ़ेगी। लोगों में रचनात्मकता बढ़ेगी और अच्छे बदलाव होंगे। नौकरी और बिजनेस में धन लाभ और दांपत्य सुख बढ़ेगा। 
इन राशियों के लिए शुभ- मेष, कर्क और सिंह
इन राशियों के लिए अशुभ- वृष, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन

 

ये भी पढ़ें...

Maghi Purnima 2022: 16 फरवरी को माघी पूर्णिमा पर बन रहे हैं ग्रहों के शुभ योग, ये उपाय करने से होगा फायदा


14 से 20 फरवरी के बीच मांगलिक कार्यों के लिए कब-कब हैं शुभ मुहूर्त? जानिए इस सप्ताह के व्रत-त्योहार

Maghi Purnima 2022: माघी पूर्णिमा 16 फरवरी को, इस दिन राशि अनुसार करें ये खास उपाय, दूर होगा दुर्भाग्य

Maghi Purnima 2022: 16 फरवरी को है बहुत खास तिथि, इस दिन देवता भी आते हैं गंगा स्नान करने

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज