18 जनवरी को बुध और 24 को शनि होगा अस्त, आपकी लाइफ पर भी असर डालेगा ये परिवर्तन

Published : Jan 07, 2022, 11:14 AM IST
18 जनवरी को बुध और 24 को शनि होगा अस्त, आपकी लाइफ पर भी असर डालेगा ये परिवर्तन

सार

जनवरी 2022 में कई खगोलीय घटनाएं होंगी, जिनका संबंध ज्योतिष से भी रहेगा। इन घटनाओं का असर देश-दुनिया के साथ-साथ आम जनजीवन पर भी पड़ेगा। 6 जनवरी को शुक्र ग्रह अस्त हुआ है, इसके बाद बुध और शनि ग्रह भी अस्त होंगे।

उज्जैन. शुक्र के बाद बुध और शनि ग्रह भी अस्त होने वाले हैं। ग्रहों का अस्त होना शुभ नहीं माना जाता। इनके कारण कई तरह की परेशानियों का सामना लोगों को करना पड़ेगा। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, इन ग्रहों के अस्त होने से मौसम में अनचाहे बदलाव हो सकते हैं। प्राकृतिक आपदाएं आने और राजनीतिक विवाद होने की आशंका है। आर्थिक व्यवस्थाएं भी गड़बड़ा सकती हैं। इस महीने शुक्र 5 दिन के लिए अस्त हो रहा है। इसके बाद बुध 12 दिन के लिए और शनि तकरीबन एक महीने तक अस्त रहेगा।

18 जनवरी को अस्त होगा बुध
बुध ग्रह 18 से 30 जनवरी तक अस्त रहेगा। इस दौरान ये मकर राशि में रहेगा। बुध के अस्त होने से इसका प्रभाव कम हो जाएगा और शुभ फलों में भी कमी आने लगेगी। ये वाणी और बुद्धि का कारक ग्रह है। इसके अस्त हो जाने से कई लोगों की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। लेन-देन और निवेश में भी कुछ लोगों को नुकसान हो सकता है। बुध के प्रभाव से मीडिया, वकील, बिजनेस, कागजी काम और लेखा-जोखा रखने वाले लोगों के काम पर असर पड़ सकता है।

5 राशियों के लिए अशुभ समय
बुध के अस्त होने से वृष, कर्क, तुला, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। इन 5 राशियों के लोगों के कामकाज में रुकावटें आ सकती है। धन हानि और खर्चा बढ़ने के भी योग बन रहे हैं। इनके अलावा मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वाले लोगों पर इस ग्रह के अस्त होने का अशुभ असर नहीं रहेगा।

24 जनवरी को अस्त होगा शनि
डॉ. मिश्र के अनुसार, इस महीने की 24 तारीख को शनि ग्रह मकर राशि में अस्त होगा और 27 फरवरी तक अस्त रहेगा। अपनी ही राशि में अस्त हो रहे शनि का असर कम हो जाएगा। शनि के अस्त होने से बीमारियों के संक्रमण में कमी आ सकती है। शनि के अस्त होने से देश में कुछ जगह बर्फबारी हो सकती है। मौसम में रुखापन बढ़ेगा। तेज ठंडी हवाएं चलेंगी। शनि के प्रभाव से कुछ जगहों पर बारिश होगी और शीत लहर भी तेज होगी। शनि की वजह से प्रकृति में परिवर्तन होंगे। साथ ही साथ शासन-प्रशासन की स्थिति में भी बड़े बदलाव होने की पूरी संभावना रहेगी है।

6 राशियों को रहना होगा संभलकर
शनि के अस्त होने से मेष, वृष, मिथुन, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। इन 5 राशियों के लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इनके लिए तनाव वाला समय रहेगा। मेहनत का फायदा नहीं मिल पाएगा। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। विवाद और झूठे आरोप लग सकते हैं। कोर्ट केस चल रहे हो तो उलझनें बढ़ने की आशंका है। इनके अलावा कर्क, सिंह, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों पर शनि का अशुभ असर नहीं होगा।


 

ये खबरें भी पढ़ें...

जनवरी 2022 में शुक्र के साथ बुध और शनि भी होंगे अस्त, बढ़ सकता है बीमारियों का प्रको

इस बार साल में 2 बार होगा शुक्र अस्त, 2018 में भी ऐसा ही हुआ था, जानिए कैसे होता है शुक्र अस्त?

5 से 11 जनवरी तक अस्त रहेगा शुक्र ग्रह, शुभ प्रभाव में आएगी कमी लेकिन इन 3 राशि वालों को होगा फायदा
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज