मकर राशि में 30 दिन तक अस्त रहेगा शनि ग्रह, किस राशि पर कैसा होगा इसका शुभ-अशुभ प्रभाव?

ग्रहों में न्यायाधीश कहा जाने वाला शनि ग्रह 22 जनवरी को मकर राशि में अस्त होने वाला है। इसके बाद ये ग्रह 22 फरवरी को उदय होगा। इस प्रकार ये ग्रह 30 दिनों तक अस्त रहेगा। शनि ग्रह के अस्त होने से सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।

Asianet News Hindi | Published : Jan 20, 2022 6:07 AM IST

उज्जैन. जिन लोगों की जन्म कुंडली में शनि शुभ स्थिति में है, उनके लिए ये स्थिति ठीक नहीं कही जा सकती, लेकिन जिनकी कुंडली में शनि की स्थिति अशुभ है उन्हें थोड़ी राहत मिल सकती है। शनिदेव के अस्त होने से सरकार का प्रशासनिक ढांचा कमजोर पड़ जाता है और अराजकता बढ़ने की संभावना अधिक हो जाती है। आगे जानिए शनि के अस्त होने से किस राशि में कैसा असर हो सकता है… 

मेष राशि
राशि से दसवें भाव में गोचर करते हुए अस्त शनि के प्रभावस्वरूप कार्य-व्यापार में कुछ शिथिलता आएगी। अत्यधिक भागदौड़ के कारण खर्च बढ़ सकता है किंतु शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेंगे।

वृषभ राशि
राशि से नवम में भाग्य भाव में अस्त शनि के प्रभावस्वरूप आप जितनी मेहनत करेंगे उतना परिणाम आने समय लगेगा किंतु, यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। आपके साहस और शौर्य की सराहना होगी।

मिथुन राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में अस्त हुए शनिदेव आपके लिए राहत भरी खबरें लाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। काफी दिनों से चली आ रही कार्य बाधा भी समाप्त होगी। इस अवधि के मध्य कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो निर्णय लेने में विलंब न करें।

कर्क राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में अस्त हुए शनिदेव आपके लिए भी राहत की खबर लाएंगे। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। कोई भी नया कार्य आरंभ करना हो तो उस दृष्टि से भी सुखद अनुभूति रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे।

सिंह राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में अस्त हुए शनि का प्रभाव न ज्यादा लाभ देगा न हानि ही देगा क्योंकि, यहां सूर्यदेव भी विराजमान है इसलिए गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। सरकारी विभागों में सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो अवसर अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में अस्त हुए शनि का प्रभाव अच्छा ही कहा जाएगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आ रही बाधा दूर होगी। संतान संबंधी चिंता में भी कमी आएगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता दूर होगी। प्रेम विवाह भी कर सकते हैं।

तुला राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में अस्त हुए शनिदेव आपके लिए अच्छी खबर हैं यद्यपि इनका प्रभाव हमेशा आपके लिए लाभप्रद रहता है फिर भी शनि और सूर्य की युति के दुष्प्रभाव स्वरूप मित्रों तथा संबंधियों से संबंधों में मनमुटाव बढ़ता है। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। यात्रा सावधानीपूर्वक करें।

वृश्चिक राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में अस्त हुए शनिदेव आपके लिए सामान्य फल कारक ही रहेंगे। ऊर्जा शक्ति भरपूर रहेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास करना चाहें तो भी अवसर अनुकूल रहेगा।

धनु राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में अस्त हुए शनिदेव का प्रभाव आपके लिए अच्छा ही कहा जाएगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा विशेष करके आंख और हड्डियों से संबंधित रोगों से राहत मिलेगी। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। परिवार में एकता बनाए रखें।

मकर राशि
राशि स्वामी शनि का अस्त होना अच्छा नहीं कहा जाएगा क्योंकि आपकी प्रभुता में कमी आ सकती है। अपने ऊपर आलस्य अथवा आज का कार्य कल करने की प्रवृत्ति हावी न होने दें। योजनाएं और रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि
राशि से बारहवें हानि भाव में अस्त हुए शनिदेव के सुप्रभाव स्वरूप कुछ दिनों तक आपके लिए राहत भरी खबर है। यात्रा-देशाटन का लाभ तो मिलेगा किंतु अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी बनी रहेगी। गुप्तशत्रु परास्त होंगे किंतु कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। 

मीन राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में अस्त हुए शनिदेव आपके लिए बहुत अच्छे नहीं कहे जा सकते यद्यपि, सूर्य की उपस्थिति के शुभ प्रभावस्वरूप आपकी आमदनी बढ़ती रहेगी। दिया हुआ धन भी वापस मिलने की उम्मीद। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!