अगर आप भी चलते हैं इस तरह तो हो जाएं सावधान, शुरू हो सकते हैं आपके बुरे दिन

Published : Jul 05, 2022, 11:58 AM IST
अगर आप भी चलते हैं इस तरह तो हो जाएं सावधान, शुरू हो सकते हैं आपके बुरे दिन

सार

ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों के बारे में बताया गया है। ये सभी ग्रह किसी न किसी रूप में हमें प्रभावित करते हैं। दैनिक जीवन में हमारे द्वारा की जाने वाली गलतियां ग्रहों को प्रभावित करती हैं, जिसके कारण हमें अशुभ फल मिलते हैं।

उज्जैन. हमारी आदतों का संबंध हमारे भविष्य और हमें प्राप्त होने वाले सुख-दुख से भी है। इन 9 ग्रहों में हमें सबसे ज्यादा प्रभावित करता है शनि। शनि सबसे धीरे चलने वाला ग्रह है। ये ग्रह ढाई साल में एक बार राशि बदलता है, इस तरह ये 30 साल में एक राशि चक्र पूरा करता है। ये ग्रह समय-समय पर वक्री भी होता है यानी उल्टी चाल चलने लगता है। वर्तमान में ये ग्रह कुंभ राशि में वक्री अवस्था में है। 12 जुलाई को ये ग्रह वक्री अवस्था में मकर राशि में आ जाएगा। आगे जानिए शनि ग्रह और हमारे चलने की तरीके में क्या संबंध है…

शरीर के इन अंगों को प्रभावित करता है शनि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि को ग्रहों का न्यायाधीश कहा गया है यानी ये ग्रह ही मनुष्यों को उनके अच्छे-बुरे कर्मों का फल प्रदान करते हैं। शनि ग्रह हड्डी, नाभि, बाल, आंखें, घुटने, जोडों का दर्द, आंत और कफ पर अच्छा और बुरा प्रभाव रहता है। पैरों पर शनि का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिलता है। जब किसी पर शनि की बुरी नजर होती है तो उसे पैरों से संबंधित रोग हो सकता है या दुर्घटना के दौरान पैरों में चोट लगने की संभावना अधिक रहती है।

पैर घसीटकर चलना होता है अशुभ
- मान्यताओं के अनुसार, कुछ लोग जानबूझकर या अनजाने में ही अपना पैर घसीटकर चलते हैं या उनकी आदत होती है इस तरह से चलने की। जो लोग इस तरह से चलते हैं उन्हें शनि से संबंधित अशुभ फलों का सामना करना पड़ता है। यदि कोई व्यक्ति पैर घसीटकर चलता है तो यह आदत अच्छी नहीं मानी गई है। 
- जब कोई व्यक्ति इस तरह से चलता है तो उसे निकट भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पैर घसीटकर चलने से जूते-चप्पल जल्दी ही खराब हो जाते हैं। ये शनि के अशुभ होने का संकेत भी है। 
- ज्योतिषियों के अनुसार, जो लोग इस तरह से चलते है उन पर जब शनि की ढय्या या साढ़ेसाती का प्रभाव होता है तो उन्हें पैरों से संबंधित रोग होने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है।

ये भी पढ़ें-

Shani Vakri 2022: 12 जुलाई को शनि करेगा मकर राशि में प्रवेश, 3 राशि वालों का आने वाला समय हो सकता है अच्छा


Budh Gochar July 2022: 16 जुलाई तक मिथुन राशि में बनेगा बुधादित्य योग, कैसा होगा आपकी राशि पर असर?

 

PREV

Recommended Stories

Lucky Rashi 2026: 4 राशि वालों के लिए गेम चेंजर रहेगा साल 2026, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी!
Aaj Ka Rashifal 12 December 2025: चंद्रमा का राशि परिवर्तन किस राशि पर कैसा डालेगा असर?