शुक्र ग्रह ने बदली राशि, राजनीति के क्षेत्र में हो सकते हैं बड़े बदलाव, इन 2 राशि वालों को रहना होगा संभलकर

Published : Nov 01, 2021, 08:20 AM ISTUpdated : Nov 01, 2021, 08:21 AM IST
शुक्र ग्रह ने बदली राशि, राजनीति के क्षेत्र में हो सकते हैं बड़े बदलाव, इन 2 राशि वालों को रहना होगा संभलकर

सार

30 अक्टूबर, शनिवार को शुक्र ग्रह वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में आ चुका है। इस राशि में ये ग्रह 8 दिसंबर तक रहेगा। इस राशि में ये ग्रह अकेला रहेगा और इस पर किसी और ग्रह की दृष्टि भी नहीं होगी। शुक्र की ये स्थिति कई लोगों के लिए शुभ रहेगी। वहीं इसके कारण कुछ लोग परेशान भी हो सकते हैं।

उज्जैन. शुक्र की उच्च राशि मीन है, वहीं धनु राशि में शुक्र का होना सामान्य माना जाता है। हालांकि, शनि, और केतु के साथ शुक्र की मित्रता होती है। वहीं ये बृहस्पति के साथ सामान्य फल देने वाला ग्रह है। ऐसे में शुक्र का राशि परिवर्तन सभी राशियों के लिए खास रहेगा। ये ग्रह 30 अक्टूबर को वृश्चिक से निकल कर धनु राशि में आ चुका है।

शुक्र के राशि परिवर्तन से क्या होगा
- धनु राशि में शुक्र होने से धर्म, अर्थ और काम ये तीन पुरूषार्थ सफल होते हैं। शुक्र के प्रभाव से बड़े समाजिक कार्य पूरे हो सकते हैं।
- धनु राशि में शुक्र के आने से प्रशासनिक और राजनैतिक मामलों में बड़े बदलाव हो सकते हैं। इन क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा कहा जाता है।
- शुक्र के राशि परिवर्तन से कई लोगों की सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। जॉब और बिजनेस में तरक्की के योग बनेंगे।
- विपरित लिंग के लोगों के कारण कामकाज में बदलाव होने की भी संभावना है। सुख-सुविधाएं, यात्राएं और शारीरिक सुख संबंधी मामलों में महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना है।

ज्योतिष में शुक्र
- शुक्र या वीनस को ज्योतिष में स्त्री ग्रह भी माना जाता है। ये वृष और तुला राशि का स्वामी है। शुक्र लाभ के साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का भी कारक होता है।
- व्यक्ति की कलात्मकता का भी विकास होता है। किसी की कुंडली में ये ग्रह कमजोर या मजबूत हो, दोनों ही स्थिति में काफी मायने रखता है।
- ज्योतिष में शुक्र अच्छे कपड़े, विवाह, आमदनी, नारी, ब्राह्मण, पत्नी, यौन जीवन का सुख, फूल, वाहन, चांदी, आनंद, कला, वाद्ययंत्र और राजसी प्रवृत्ति का कारक ग्रह है।
- शुक्र के राशि परिवर्तन होने से इन मामलों संबंधी बदलाव देखने को मिलते हैं।


12 राशियों पर कुछ ऐसा रहेगा असर
- मिथुन, कर्क और मीन राशि के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है। इन राशि वालों की लाइफ में कुछ सुखद परिवर्तन हो सकते हैं।
- मेष, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन सामान्य फल देने वाला रहेगा। यानी इन्हें मिले-जुले फल मिलेंगे।
- वृष और मकर राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन अशुभ फल देने वाला रहेगा। इन 2 राशि वालों को इस दौरान संभलकर रहना होगा। पैसों का नुकसान हो सकता है।
 

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज