
उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, राहुकाल के दौरान शुरू किए गए कामों में सफलता के लिए बहुत ज्यादा कोशिश करनी पड़ती है और कामों में बिना वजह समस्याएं भी आती हैं या काम अधूरे ही रह जाते हैं। कई बार राहुकाल में किए गए काम विपरीत और अशुभ फल भी प्रदान करते हैं।
राहुकाल में कौन-से काम नहीं करने चाहिए...
1. राहुकाल में नया बिजनेस नहीं शुरू करना चाहिए।
2. इस दौरान कोई यज्ञ आदि भी नहीं करने चाहिए।
3. राहुकाल में कोई बड़ा सौदा करने से भी बचना चाहिए।
4. राहुकाल में कोई शुभ काम जैसे सगाई, विवाह, गृह प्रवेश भी नहीं करना चाहिए।
5. राहुकाल में यात्रा करने से बचना चाहिए और यदि जरूरी हो तो पान, दही या कुछ मीठा खाकर घर से निकलना चाहिए।
किस दिन कब आता है राहुकाल
1. ज्योतिष के अनुसार, सोमवार को राहुकाल का स्टैंडर्ड समय सुबह 07:30 से 09 बजे तक माना गया है।
2. मंगलवार को दोपहर 03 से 04:30 बजे तक राहुकाल रहता है।
3. बुधवार को दोपहर 12 से 01:30 बजे तक का समय राहुकाल होता है।
4. गुरुवार को राहुकाल का स्टैंडर्ड समय दोपहर 01:30 से 03 बजे तक रहता है।
5. शुक्रवार को सुबह 10:30 से 12 बजे तक के समय का स्वामी राहु होता है।
6. शनिवार को सुबह 09 से 10:30 बजे तक राहुकाल होता है।
7. रविवार को राहुकाल का समय शाम 04:30 से 06 बजे तक रहता है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।