August 2022 Festival Calendar: अगस्त 2022 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? यहां जानिए पूरी डिटेल

Published : Jul 26, 2022, 11:12 AM ISTUpdated : Jul 26, 2022, 12:50 PM IST
August 2022 Festival Calendar: अगस्त 2022 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? यहां जानिए पूरी डिटेल

सार

August 2022 Festival calendar: साल 2022 का सातवां महीना जुलाई खत्म होने वाला है और आठवां महीना अगस्त शुरू होने वाला है। ये महीना धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत ही खास रहने वाला है, क्योंकि इस महीने में कई प्रमुख तीज-त्योहार मनाए जाएंगे।

उज्जैन. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इस महीने में श्रावण और भादौ मास रहेंगे। श्रावण मास के अंतिम दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा, वहीं भादौ मास में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे बड़े उत्सव भी इसी महीने में आएंगे। इस महीने में 2 श्रावण सोमवार भी आएंगे वहीं शुरूआती 2 मंगलवार को मंगला गौरी व्रत भी किया जाएगा। महिलाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण त्योहार जैसे कजरी तीज और हरितालिका तीज भी इसी महीने मनाई जाएगी। इन सबके अलावा भी अगस्त 2022 में कई महत्वपूर्ण व्रत त्योहार आएंगे, जिनकी जानकारी इस प्रकार है…

जानिए अगस्त में कब कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा
1 अगस्त 2022, सोमवार: दूर्वा गणपति व्रत, श्रावण सोमवार 
2 अगस्त 2022, मंगलवार: नागपंचमी 
3 अगस्त 2022, बुधवार: कल्कि अवतार
8 अगस्त 2022, सोमवार: पुत्रदा एकादशी, श्रावण सोमवार 
9 अगस्त 2022, मंगलवार: मंगल प्रदोष, मंगला गौरी व्रत 
11 अगस्त 2022, गुरुवार: रक्षाबंधन 
12 अगस्त 2022, शुक्रवार: स्नान-दान पूर्णिमा
14 अगस्त 2022, रविवार: कजरी तीज
16 अगस्त 2022, मंगलवार: गोगा पंचमी
17 अगस्त 2022, बुधवार: हलषष्ठी व्रत/हरछठ 
19 अगस्त 2022, शुक्रवार: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 
23 अगस्त 2022, मंगलवार: अजा एकादशी/ गोवत्स द्वादशी 
24 अगस्त 2022, बुधवार: प्रदोष व्रत 
25 अगस्त 2022, गुरुवार: शिव चतुर्दशी व्रत
27 अगस्त 2022, शनिवार: कुशग्रहणी अमावस्या 
30 अगस्त 2022, मंगलवार: हरितालिका तीज
31 अगस्त 2022, बुधवार: गणेश चतुर्थी 

इस महीने में 2 श्रावण सोमवार और 2 मंगला गौरी व्रत
अगस्त 2022 में रक्षाबंधन का पर्व 11 तारीख को मनाया जाएगा। यानी इस दिन तक तक श्रावण मास रहेगा। इसके पहले दो सोमवार (1 और 8 अगस्त) आएंगे। ये श्रावण सोमवार रहेंगे। साथ ही दो मंगलवार (2 और 9 अगस्त) भी श्रावण मास के अंतर्गत आएंगे। इन दोनों मंगलवार को मंगला गौरी व्रत किया जाएगा।

श्रावण मास में आएगी दो पूर्णिमा
आमतौर पर एक महीने में एक ही पूर्णिमा तिथि होती है, लेकिन इस बार श्रावण मास में 2 पूर्णिमा का योग बन रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, श्रावण मास की पूर्णिमा 11 व 12 अगस्त को रहेगी। रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा। क्योंकि इसी दिन श्रवण नक्षत्र का योग बन रहा है। जबकि 12 अगस्त को स्नान-दान पूर्णिमा रहेगी। इस दिन भादौ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा भी रहेगी।


ये भी पढ़ें-

Nagpanchami 2022: किस ऋषि का नाम लेने से डरकर भाग जाते हैं सांप, क्या है उनके और सांपों के बीच कनेक्शन?


Nagpanchami 2022: जिंदगी बर्बाद कर देता है ये अशुभ योग, 2 अगस्त को शुभ योग में करें ये 3 उपाय

Sawan 2022: सावन में करें ये छोटा-सा उपाय, घर बैठे मिल जाएगा 12 ज्योतिर्लिंगों की पूजा का फल
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ-किसके लिए अशुभ?
Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता