29 जून तक 4 ग्रहों की बदलेगी चाल, सभी पर होगा इसका असर, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए क्या करें?

Published : Jun 19, 2020, 10:54 AM IST
29 जून तक 4 ग्रहों की बदलेगी चाल, सभी पर होगा इसका असर, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए क्या करें?

सार

ज्योतिषीय नजरिये से जून के आने वाले दिन सभी राशियों के लिए खास रहेगा। 18 से 29 जून के बीच 4 ग्रहों की चाल में बदलाव होने वाला है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा।

उज्जैन. काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार इन 10 दिनों के दौरान ग्रहों की चाल में बदलाव होने से 8 राशियों के लिए अच्छे समय की शुरुआत हो सकती है। इनके अलावा 4 राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
ज्योतिषाचार्य पं. मिश्रा ने बताया कि सोमवार, 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश कर गया है। अब 18 तारीख को मंगल मीन राशि में प्रवेश करेगा। इसी दिन बुध भी मिथुन राशि में वक्री होने वाला है। फिर 20 जून को बुध अस्त भी हो जाएगा। जून के आखिरी सप्ताह में शुक्र अपनी ही राशि में मार्गी हो जाएगा। इसी महीने में 29 जून को बृहस्पति वक्री होकर अपनी ही राशि धनु में आने वाला है।

कैसा रहेगा इन ग्रहों का असर
- मेष, वृष, सिंह, कन्या और मीन राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। अब इस महीने में 5 ग्रहों की चाल में बदलाव होने से इन 5 राशि वाले लोगों को धन लाभ, तरक्की और बिजनेस में फायदा मिल सकता है।
- कर्क, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। मिथुन, तुला और धनु राशि वाले लोगों को जॉब और कारोबार में संभलकर रहना होगा। मेहनत ज्यादा होगी और उसका फायदा नहीं मिल पाएगा। तनाव, नुकसान और विवाद होने की संभावना बन रही है। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है।

अशुभ असर से बचने के लिए क्या करें
- पं. मिश्र बताते हैं कि ग्रहों के अशुभ असर से बचने के लिए विशेष उपाय किए जा सकते हैं। जिनमें ग्रहों से जुड़ी चीजों का दान, जाप, व्रत और पूजा-पाठ शामिल है।
- इनके अनुसार गंगाजल में ताजा दूध मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाने से हर ग्रह का अशुभ असर कम हो जाता है। सुबह जल्दी उठकर सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए। इसके बाद दूध और पानी मिलाकर पीपल के पेड़ में चढ़ाना चाहिए।
- जॉब, बिजनेस, सेहत और दांपत्य जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज