
उज्जैन. कई लोगों की जन्मकुंडली नहीं होती है। ऐसी स्थिति में हाथ की तर्जनी उंगली और गुरु पर्वत देखकर गुरु की स्थिति के बारे में जाना जा सकता है।
तर्जनी अंगुली और गुरु पर्वत का अध्ययन
1. हस्तरेखा में तर्जनी अंगुली बृहस्पति की अंगुली कहलाती है और उसके नीचे बृहस्पति पर्वत होता है। इस पर्वत की स्थिति देखकर पता कर सकते हैं कि उस व्यक्ति का बृहस्पति कमजोर है या मजबूत।
2. इसके लिए ध्यान से तर्जनी अंगुली और गुरु पर्वत का अध्ययन करने की जरूरत होती है। कमजोर बृहस्पति हस्तरेखा शास्त्र में बृहस्पति के कमजोर या मजबूत होने को उसके पर्वत से देखा जाता है।
3. यदि बृहस्पति पर्वत दबा हुआ, रूखा हो तो व्यक्ति का गुरु कमजोर होता है। यदि बृहस्पति पर्वत पर कई लाइनें एक-दूसरे को काटते हुए जाल बनाती है तो व्यक्ति को बृहस्पति की नकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।
4. यदि तर्जनी अंगुली मध्यमा अंगुली की तरफ अत्यधिक मुड़ी हुई या झुकती हो तो बृहस्पति कमजोर होता है।
5. यदि बृहस्पति पर्वत उभरा हुआ, लालिमा लिए हुए, चिकना, चमकदार हो तो तो व्यक्ति का गुरु मजबूत होता है।
6. यदि तर्जनी अंगुली एकदम सीधी हो और इसका झुकाव किसी भी ओर ना हो तो बृहस्पति अत्यंत मजबूत होता है।
7. यदि तर्जनी अंगुली बाहर की ओर झुकी हुई हो तो व्यक्ति असंभव कार्य भी आसानी से कर सकता है।
हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें
हथेली पर शुभ स्थिति में हो शनि रेखा तो व्यक्ति को हर काम में मिलती है सफलता और सुख-समृद्धि
हथेली में एक से ज्यादा होती हैं राहु रेखा, इसे देखकर जान सकते हैं किस उम्र में आप पर आएगी मुसीबत
हथेली की ये 6 रेखाएं, चिह्न और पर्वत बना सकते हैं आपको किस्मत वाला और धनवान
जिनकी हथेली में होता है इन 5 में से कोई भी 1 शुभ योग, वो होता है किस्मत वाला
हथेली के निशान और अंगुली की बनावट से भी जान सकते हैं किसी के भी भविष्य और स्वभाव से जुड़ी खास बातें
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।