वृष राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग, देश की राजनीति में हो सकती है बड़ी उथल-पुथल, जानिए आप पर क्या होगा असर

4 मई से शुक्र ग्रह राशि बदलकर वृष में आ चुका है। इस राशि में पहले से ही बुध और राहु है। इन तीनों ग्रहों के एक ही राशि में होने से देश की राजनीति में उथल-पुथल का योग बन रहा है। 14 मई को सूर्य भी मेष से निकलकर वृष राशि में प्रवेश कर जाएगा। इस प्रकार वृष राशि में 4 चतुर्ग्रही योग बनेगा, जिसके कारण देश में अराजकता का माहौल रहेगा।

Asianet News Hindi | Published : May 5, 2021 3:52 AM IST

उज्जैन. 4 मई से शुक्र ग्रह राशि बदलकर वृष में आ चुका है। इस राशि में पहले से ही बुध और राहु है। इन तीनों ग्रहों के एक ही राशि में होने से देश की राजनीति में उथल-पुथल का योग बन रहा है। 14 मई को सूर्य भी मेष से निकलकर वृष राशि में प्रवेश कर जाएगा। इस प्रकार वृष राशि में 4 चतुर्ग्रही योग बनेगा, जिसके कारण देश में अराजकता का माहौल रहेगा। 25 मई को बुध वृष राशि से निकल जाएगा, इसके बाद स्थिति कुछ नियंत्रण में आ सकती हैं।

शुक्र 2 बार बदलेगा राशि
इसी महीने शुक्र भी दो बार राशि परिवर्तन करेगा। वहीं, बुध एक बार फिर 25 मई को राशि बदलेगा। इसके बाद महीने के आखिरी में मिथुन राशि में बुध वक्री होगा। यानी टेढ़ी चाल से चलेगा। ग्रहों के इस परिवर्तन से सबसे ज्यादा वृषभ राशि पर प्रभाव पड़ेगा। हालांकि ग्रहों के इन परिवर्तनों का असर सभी 12 राशियों पर सीधे तौर पर देखने को मिलेगा।

शुक्र के प्रभाव से मिलेगा आर्थिक फायदा
पुरी के ज्योतिषशाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार 4 मई को शुक्र का राशि परिवर्तन वृष राशि में होगा। 28 मई तक इसी राशि में रहेगा। इसके बाद यह मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएगा। ऐसे में शुक्र के इस राशि परिवर्तन का भी सबसे ज्यादा असर वृष राशि के लोगों पर ही पड़ेगा। चूंकि वृषभ राशि का स्वामित्व शुक्र के ही पास है। ऐसे में इस परिवर्तन के चलते वृषभ राशि वालों को आर्थिक फायदे की संभावना है। शुक्र ग्रह को भाग्य, वैभव, ऐश्वर्य आदि का कारक माना जाता है।

14 को सूर्यदेव बदलेंगे चाल
14 मई को सूर्यदेव भी अपनी चाल बदलकर वृषभ राशि में सुबह 11:15 बजे गोचर करेंगे। इस दिन वृषभ संक्रांति भी होगी। यहां 15 जून तक रहेंगे। सूर्य को ज्योतिष शास्त्र में आत्मा, मान-सम्मान, यश आदि का कारक माना जाता है।

शुक्र के राशि परिवर्तन के बारे में ये भी पढ़ें

28 मई तक स्वराशि में रहेगा शुक्र, देश-दुनिया में हो सकते हैं बड़े-बदलाव, कैसा होगा आप पर असर?

4 मई को शुक्र करेगा वृष राशि में प्रवेश, इन 6 राशि वालों को हो सकता है फायदा

 

Share this article
click me!