
उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, इन दिनों सावन का पवित्र महीना चल रहा है। इस महीने में अगर कोई व्यक्ति नीचे लिखे किसी एक मंत्र का जाप भी पूरी भक्ति से करें तो उसकी हर इच्छा पूरी हो सकती है और बुरा समय दूर हो सकता है। ये मंत्र इस प्रकार हैं…
1. ऊं नमः शिवाय
2. ऊं त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
3. ऊं तत्पुरुषाय विदमहे, महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात्।
4. दर्शनं बिल्वपत्रस्य स्पर्शनं पापनाशनम् |
अघोरपापसंहारं बिल्वपत्रं शिवार्पणम् ||
(शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाते समय ये मंत्र बोलना चाहिए)
कैसे करें मंत्रों का जाप
1. सुबह स्नान आदि करने के बाद किसी मंदिर में या घर पर ही शिवजी की पूजा करें।
2. शिवजी के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं।
3. कुश के आसन पर बैठकर रुद्राक्ष की माला से इनमें से किसी एक मंत्र का जाप करें।
4. कम से कम 5 माला जाप अवश्य करें। इसके बाद शिवजी की आरती करें।
5. इस तरह सावन में रोज शिव मंत्रों का जाप करने से आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है और बुरा समय भी दूर हो सकता है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।