Aaj Ka Panchang 16 जनवरी 2023 का पंचांग: आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे? जानें ग्रहों की स्थिति

Published : Jan 16, 2023, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 16 जनवरी 2023 का पंचांग: आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे? जानें ग्रहों की स्थिति

सार

Aaj Ka Panchang: 16 जनवरी, सोमवार को पहले स्वाती नक्षत्र होने से छत्र और इसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा धृति और शूल नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:34 से 09:55 तक रहेगा।

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक सप्ताह में सात वार होते हैं। इनके नाम इस प्रकार हैं- सोम, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि और रवि। पंचांग बनाते समय वारों का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। इनके अलावा तिथि, नक्षत्र, करण और योग के आधार पर ही पंचांग बनाया जाता है। पंचांग में कई सारी जानकारी आसानी से मिल जाती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

16 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 16 Januray 2023)
16 जनवरी 2023, दिन सोमवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि शाम 07:20 तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि आरंभ हो जाएगी। सोमवार को स्वाती नक्षत्र शाम 07:23 तक रहेगा, इसके बाद विशाखा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले स्वाती नक्षत्र होने से छत्र और इसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा धृति और शूल नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:34 से 09:55 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार की चंद्रमा तुला राशि में, सूर्य, शनि और शुक्र मकर राशि में, बुध (वक्री) धनु राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

16 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- स्वाती और विशाखा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 5:58 PM
चन्द्रोदय - Jan 16 1:17 AM
चन्द्रास्त - Jan 16 12:50 PM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:14 से 12:57

16 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 11:15 AM – 12:36 PM
कुलिक - 1:57 PM – 3:17 PM
दुर्मुहूर्त - 12:57 PM – 01:40 PM और 03:06 PM – 03:49 PM
वर्ज्यम् - 12:50 AM – 02:24 AM


 

ये भी पढ़ें-

साप्ताहिक राशिफल 16-22 जनवरी 2023: इन 3 राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ, किसके शुरू होंगे बुरे दिन?


Mangal Margi Rashifal 2023: मंगल के मार्गी होने से किसकी चमकेगी किस्मत? जानें राशिफल से

Makar Sankranti 2023 Rashifal: सूर्य करेगा मकर राशि में प्रवेश, कैसा होगा आपकी लाइफ पर असर? जानें राशिफल से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज