काला कुत्ता मरे तो समझें ये है शनि का प्रकोप, भविष्य में आने वाली मुसीबत का संकेत हो सकती है पालतू जानवरों की मृत्यु

Published : Jan 29, 2020, 12:30 PM ISTUpdated : Jan 29, 2020, 12:35 PM IST
काला कुत्ता मरे तो समझें ये है शनि का प्रकोप, भविष्य में आने वाली मुसीबत का संकेत हो सकती है पालतू जानवरों की मृत्यु

सार

हमारे यहां पुरातन समय से ही घर में जानवर पाले जाते हैं। पहले के समय में गाय, भैंस आदि पाले जाते थे, जिनका व्यवसायिक उपयोग भी होता है। वर्तमान समय में कुत्ते, बिल्ली व मछली आदि शौकिया तौर पर पाले जाते हैं।

उज्जैन. हमारे यहां पुरातन समय से ही घर में जानवर पाले जाते हैं। पहले के समय में गाय, भैंस आदि पाले जाते थे, जिनका व्यवसायिक उपयोग भी होता है। वर्तमान समय में कुत्ते, बिल्ली व मछली आदि शौकिया तौर पर पाले जाते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, अगर घर के पालतू जानवरों की मौत अचानक हो जाए तो ये किसी अशुभ ग्रह के कारण हो सकता है या निकट भविष्य में आने वाले अशुभ घटना का संकेत हो सकता है। आज हम आपको उसी के बारे में बता रहे हैं-

1. अगर अचानक भैंस या काले रंग का कुत्ता मर जाए तो समझना चाहिए कि शनिदेव का प्रकोप आप पर बना हुआ है। निकट भविष्य में आपके साथ कुछ अशुभ हो सकता है।
2. घर की पालतू बिल्ली अगर मर जाए तो इसका कारण राहु का अशुभ प्रभाव भी हो सकता है।
3. पालतू गाय का मरना बहुत ही बड़ा अपशकुन माना जाता है। ऐसा शुक्र ग्रह के अशुभ प्रभाव देने के कारण होता है। ये भविष्य में किसी अशुभ घटना का संकेत भी हो सकता है।
4. अगर घर के फिश एक्वेरियम की मछली मर जाए तो ये चंद्रमा के अशुभ प्रभाव के कारण हो सकता है। काली मछली मरे तो समझना चाहिए कि कोई मुसीबत टल गई है।
5. कबूतर व चिड़िया राहु से संबंधित है। इनका मरना राहु के अशुभ प्रभाव के कारण हो सकता है।
6. काले रंग के अलावा अगर कोई दूसरे रंग का कुत्ता मर जाए इसे भी राहु का अशुभ प्रभाव समझना चाहिए।

उपाय
पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, जब भी घर के किसी पालतू पशु की मृत्यु हो जाए तो किसी विद्वान ब्राह्मण से पूछकर उनकी शांति के लिए जाप व दान करना चाहिए। इससे आने वाले संकट टल सकते हैं।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज