कुंडली के सातवे घर में हो दोष तो वैवाहिक जीवन में आती है परेशानी, करें ये आसान उपाय

Published : Aug 28, 2020, 01:01 PM IST
कुंडली के सातवे घर में हो दोष तो वैवाहिक जीवन में आती है परेशानी, करें ये आसान उपाय

सार

पति-पत्नी के बीच तालमेल की कमी हो जाए तो वाद-विवाद की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। ज्योतिष के अनुसार अगर पति-पत्नी की कुंडली में ग्रहों के दोष होते हैं तो ये स्थितियां ज्यादा बनती हैं।

उज्जैन. दोनों में से किसी एक की कुंडली में दोष होगा तब भी पति-पत्नी के झगड़े होने की संभावनाएं रहती हैं। यहां जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार कुछ ऐसे उपाय, जिनसे वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ सकता है...

पति-पत्नी के लिए शुभ नहीं हैं ये योग
ज्योतिष के अनुसार गुरु ग्रह को विवाह का कारक ग्रह माना गया है। विवाह का स्थान कुंडली का सप्तम स्थान होता है। कुंडली के इस स्थान में यदि सूर्य, गुरु, राहु, मंगल, शनि जैसे ग्रह हो या इस स्थान पर इनकी दृष्टि हो तो व्यक्ति का वैवाहिक जीवन परेशानियों से भरा होता है।
1. कुंडली के सप्तम भाव पर सूर्य का होना तलाक का कारण बन सकता है।
2. कुंडली में गुरु के कमजोर होने पर भी विवाह से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

ये उपाय आ सकते हैं आपके काम
1. पति-पत्नी को रोज शिवजी के साथ ही मां पार्वती की भी पूजा करनी चाहिए।
2. रोज सुबह पूजा के बाद पत्नी की मांग में सिंदूर पति को लगाना चाहिए। इस उपाय से दोनों के बीच प्रेम बढ़ता है।
3. स्त्री को रोज मां पार्वती की पूजा में सिंदूर या कुमकुम चढ़ाना चाहिए। पूजा के बाद यही सिंदूर या कुमकुम अपनी मांग में भी लगाना चाहिए।
4. हर शुक्रवार पति को पत्नी के लिए कोई उपहार लाना चाहिए।
5. कुंडली में जो भी ग्रह अशुभ हो, उसके उपाय करना चाहिए।
6. हर गुरुवार केले के पौधे की पूजा करें।
7. शिवलिंग पर हल्दी की गांठ चढ़ाएं और वैवाहिक जीवन में शांति बनाए रखने की प्रार्थना करें।
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज