महाशिवरात्रि पर करें राशि अनुसार खास उपाय, किस्मत देने लगेगी साथ और दूर हो सकती हैं परेशानियां

Published : Feb 20, 2020, 10:52 AM IST
महाशिवरात्रि पर करें राशि अनुसार खास उपाय, किस्मत देने लगेगी साथ और दूर हो सकती हैं परेशानियां

सार

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है जो इस साल 21 फरवरी, शुक्रवार को है।

उज्जैन. इस दिन माता पार्वती तथा भगवान शिव का विवाह हुआ था। इस दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ खास उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है और आपकी समस्याएं दूर हो सकती हैं। ये हैं राशि अनुसार उपाय-

मेष - भगवान शिव का शहद और गन्ने का रस से अभिषेक करें।
वृष - कच्चे दूध और दही से अभिषेक करें।
मिथुन - फलों के रस से शिव जी का अभिषेक करें। इसके बाद भगवान को लाल फूल अर्पित करें।
कर्क - कच्चे दूध और मक्खन से शिव का अभिषेक करें।
सिंह - शहद और गुड़ से शिवजी का अभिषेक करें।
कन्या - गंगाजल या किसी पवित्र नही के जल से शिवजी का अभिषेक करें।
तुला - धतुरा, दूध, दही और गन्ने के रस से अभिषेक करें।
वृश्चिक - शहद से अभिषेक करने के बाद शिव को लाल फूल चढाएं।
धनु - देशी घी और पीले फूल के साथ लाल चंदन से शिवजी का अभिषेक करें।
मकर - तिल और सरसों के तेल से शिव का अभिषेक करें।
कुंभ - कच्चा दूध और दही से अभिषेक करें। इसके बाद नीले पुष्प चढ़ाएं।
मीन - गन्ने का रस और शहद में बादाम मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें। इसके बाद पीले फल अर्पित करें।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज