पूजा करने से पहले जरूर करें ये 1 काम, नहीं तो उसका फल आपको नहीं मिलेगा

Published : Apr 12, 2020, 10:02 AM IST
पूजा करने से पहले जरूर करें ये 1 काम, नहीं तो उसका फल आपको नहीं मिलेगा

सार

घर की सुख-समृद्धि और शांति बनाए रखने के लिए पूजा-पाठ की जाती है। पूजा किसी भी देवी-देवता की हो, सबसे पहले संकल्प लिया जाता है। पूजा विधि का ये भी एक अनिवार्य कर्म है।

उज्जैन. घर की सुख-समृद्धि और शांति बनाए रखने के लिए पूजा-पाठ की जाती है। पूजा किसी भी देवी-देवता की हो, सबसे पहले संकल्प लिया जाता है। पूजा विधि का ये भी एक अनिवार्य कर्म है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार सही तरीके से पूजा-पाठ किया जाता है तो उसका फल जल्दी मिल सकता है। इसीलिए विशेष उद्देश्य के लिए की जाने वाली पूजा में किसी ब्राह्मण की मदद ली जाती है।

सबसे पहले लेना चाहिए संकल्प
किसी भी पूजा की शुरुआत में पहले संकल्प अवश्य लेना चाहिए। पूजा से पहले अगर संकल्प ना लिया जाए तो उस पूजा का पूरा फल प्राप्त नहीं हो पाता है। मान्यता है कि संकल्प के बिना की गई पूजा का सारा फल देवराज इन्द्र को प्राप्त हो जाता है। इसीलिए दैनिक पूजा में भी पहले संकल्प लेना चाहिए।

इष्टदेव को साक्षी मानकर लें संकल्प
पं. शर्मा के मुताबिक इष्टदेव और स्वयं को साक्षी मानकर संकल्प लिया जाता है कि हम ये पूजन कर्म विभिन्न मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए कर रहे हैं और इस पूजन को पूर्ण अवश्य करेंगे।

संकल्प लेते समय हाथ में जल लिया जाता है, क्योंकि इस पूरी सृष्टि के पंचतत्व अग्रि, पृथ्वी, आकाश, वायु और जल में भगवान गणपति जल तत्व के अधिपति हैं। इसीलिए प्रथम पूज्य श्रीगणेश को सामने रखकर संकल्प लिया जाता है। ताकि श्रीगणेश की कृपा से पूजन कर्म बिना किसी बाधा के पूर्ण हो सके। एक बार पूजन का संकल्प लेने के बाद उस पूजा को पूरा जरूर करना चाहिए। इस कर्म से हमारी संकल्प शक्ति मजबूत होती है। विपरित परिस्थितियों का सामना करने का साहस प्राप्त होता है और पूजा का पूरा फल प्राप्त होता है, जिससे हमारी मनोकामनाएं जल्दी पूरी हो सकती हैं।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज