ग्रह दोष दूर करने और शुभ फल पाने के लिए किन चीजों का दान करें, जानिए लाल किताब से

ज्योतिष की कई प्रचलित विद्याओं में से एक है लाल किताब। लाल किताब में भी ग्रहों के दोष और दुर्भाग्य दूर करने के लिए उपाय बताए गए हैं।

Asianet News Hindi | Published : May 5, 2020 6:37 PM IST

उज्जैन. अगर कुंडली में ग्रहों के दोष होते हैं तो हमें परेशानियां का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थितियों से बचने के लिए ज्योतिषीय उपाय करने से लाभ मिल सकते हैं। यहां जानिए लाल किताब के कुछ खास उपाय, जिनसे गरीबी भी दूर हो सकती है...

- लाल किताब के अनुसार सूर्य के लिए गेहूं और तांबे के बर्तन का दान करना चाहिए।
- चंद्र के लिए दूध और चावल का दान करना चाहिए।
- अगर मंगल के दोष दूर करना हो तो मसूर की दाल का दान करना चाहिए।
- जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह अशुभ हो, उन्हें साबूत हरे मूंग का का दान करना चाहिए।
- बृहस्पति ग्रह से शुभ फल पाने के लिए चने की दाल का दान किसी मंदिर में करें।
- शुक्र ग्रह अशुभ हो तो घी, दही और कर्पूर का दान किसी मंदिर में करें।
- शनि ग्रह के दोषों को दूर करने के लिए काली उड़द का दान की गरीब को करें।
- राहु ग्रह की स्थिति अशुभ हो तो सरसों का तेल किसी शनि मंदिर में दान करें।
- अगर केतु से शुभ फल चाहिए तो तिल का तेल शनि मंदिर में चढ़ाएं।

Latest Videos

Share this article
click me!

Latest Videos

Haryana Election Result: हरियाणा में BJP को मिल गए 2 और विधायक, जानें काउंटिंग के बाद कैसे हुआ खेल
उर्फी जावेद का रिस्की वीडियो वायरल #Shorts #urfijaved
Haryana Election: Uchana Kalan में Dushyant Chautala की करारी हार, हैरान करने वाली है BJP की जीत
मोदी कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, जानें कब तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन
हरियाणा में BJP ने तोड़ा 57 साल का रिकॉर्ड: फॉर्मूला हिट-60 नए कैंडिडेट्स में 34 जीते