मकर संक्रांति पर करें राशि अनुसार दान, पूरी हो सकती है आपकी हर मनोकामना

Published : Jan 12, 2020, 01:11 PM IST
मकर संक्रांति पर करें राशि अनुसार दान, पूरी हो सकती है आपकी हर मनोकामना

सार

जब सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में जाता है तो मकर संक्रांति (15 जनवरी) का पर्व मनाया जाता है। इसे उत्तरायण भी कहते हैं। मान्यता है कि इसी दिन से देवताओं का दिन शुरू होता है।

उज्जैन. देश के अलग-अलग हिस्सों में मकर संक्रांति का पर्व विभिन्न रूपों में मनाया जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने तथा गरीबों को दान देने का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन किया गए दान से अक्षय (कभी न समाप्त होने वाला) पुण्यों की प्राप्ति होती है। जानिए मकर संक्रांति पर राशि अनुसार क्या दान करना चाहिए-

मेष- इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति पर मच्छरदानी एवं तिल का दान करें तो शुभ रहेगा।

वृषभ- इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति पर ऊनी वस्त्र एवं तिल का दान करें।

मिथुन- इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि वाले इस दिन तिल एवं मच्छरदानी का दान करें तो बहुत अच्छा रहता है।

कर्क- इस राशि का स्वामी चंद्र है। इस राशि के लोग तिल, साबूदाना व ऊन का दान करें तो शुभ रहेगा।

सिंह- इस राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के लोग तिल, कंबल व मच्छरदानी दान करें।

कन्या- इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति पर तिल, कंबल, तेल, उड़द दाल का दान करें।

तुला- इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि वाले तेल, रुई, वस्त्र, राई व मच्छरदानी दान करें।

वृश्चिक- इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि वाले गरीबों को चावल व दाल की कच्ची खिचड़ी व कंबल दान करें।

धनु- इस राशि का स्वामी गुरु है। आप तिल व चना दाल का दान करें तो लाभ होने की संभावना बन सकती है।

मकर- इस राशि के स्वामी शनि हैं। मकर संक्रांति पर ये लोग तेल, तिल, कंबल और पुस्तक का दान करें तो इनकी हर इच्छा पूरी होगी।

कुंभ- इस राशि के स्वामी शनि हैं। इस राशि के लोग मकर संक्रांति पर तिल, साबुन, वस्त्र, कंघी व अन्न का दान करें।

मीन- इस राशि का स्वामी गुरु है। मकर संक्रांति पर ये लोग तिल, चना, साबूदाना, कंबल व मच्छरदानी दान करें।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज