घर के आस-पास हो कोई सूखा पेड़ तो उसे हटा दें, इन 7 कारणों से भी घर में बढ़ती है निगेटिविटी

घर में रखी वस्तुओं के लिए शुभ-अशुभ दिशाएं वास्तु में बताई गई हैं। वास्तु में नकारात्मकता को दूर करने और सकारात्मकता को बढ़ाने की टिप्स भी बताई गई हैं।

Asianet News Hindi | Published : Aug 5, 2020 2:01 AM IST

उज्जैन. वास्तु में नकारात्मकता को दूर करने और सकारात्मकता को बढ़ाने की टिप्स भी बताई गई हैं। वास्तु की कुछ खास बातें, जिनका ध्यान रखने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है। जानिए ये टिप्स...

1. घर का मेन गेट और अंदर के कमरे हमेशा साफ रखना चाहिए। मुख्य द्वार पर रात में भी पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए। ऐसा करने पर घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। गंदगी की वजह से वास्तु दोष बढ़ते हैं। इसीलिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

Latest Videos

2. दिनभर में कभी भी घर में सूर्य की रोशनी आती है तो इससे कई वास्तु दोष खत्म होते हैं। अगर घर में सूर्य की रोशनी नहीं आती है तो नकारात्मकता बनी रहती है।

3. अगर संभव हो तो प्रवेश द्वार पर लकड़ी की थोड़ी ऊंची दहलीज जरूर बनवाएं। इससे बाहर का कचरा अंदर आने से रुकेगा। कचरा भी वास्तु दोष बढ़ाता है।

4. मुख्य द्वार पर गणेशजी की मूर्ति या तस्वीर लगानी चाहिए। दरवाजे पर ऊँ भी लिख सकते हैं। इन शुभ चिह्नों से घर में सकारात्मकता बनी रहती है। दरवाजे के ठीक सामने फूलों की सुंदर फोटो लगाएं।

5. घर में सूर्यास्त के बाद अंधेरा नहीं रखना चाहिए। कुछ देर के लिए पूरे घर में रोशनी जरूर करनी चाहिए।

6. घर में वाद-विवाद करने से बचना चाहिए। शांति बनाए रखनी चाहिए। किसी भी प्रकार का क्लेश नकारात्मकता बढ़ाता है। इससे मानसिक तनाव बढ़ता है।

7. घर के आस-पास अगर कोई सूखा पेड़ या ठूंठ है तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए। इसकी वजह से वास्तु दोष बढ़ते हैं।

8. रोज सुबह जल्दी उठना चाहिए और नहाने के बाद सूर्य को जल जरूर चढ़ाएं। सुबह-शाम घर में कुछ देर मंत्रों का जाप करें। मंत्र जाप से वातावरण में सकारात्मकता बढ़ती है। मन के नकारात्मक विचार दूर होते हैं।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

Haryana Election Result: हरियाणा में BJP को मिल गए 2 और विधायक, जानें काउंटिंग के बाद कैसे हुआ खेल
Haryana Election: Uchana Kalan में Dushyant Chautala की करारी हार, हैरान करने वाली है BJP की जीत
उर्फी जावेद का रिस्की वीडियो वायरल #Shorts #urfijaved
मोदी कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, जानें कब तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन
LIVE : Presentation Ceremony of "70th National Film Awards"