मासिक राशिफल: फरवरी में 5 ग्रह बदलेंगे राशि, जानिए किस राशि पर कैसा होगा इनका असर

साल 2020 का दूसरा महीना यानी फरवरी ज्योतिष के नजरिए से बहुत ही खास है क्योंकि इस महीने में 1-2 नहीं बल्कि 5 ग्रह राशि बदलने वाले हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 31, 2020 5:50 AM IST

उज्जैन. साल 2020 का दूसरा महीना यानी फरवरी ज्योतिष के नजरिए से बहुत ही खास है क्योंकि इस महीने में 1-2 नहीं बल्कि 5 ग्रह राशि बदलने वाले हैं। ये ग्रह हैं- सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध और शुक्र। इन सभी ग्रहों के राशि बदलने का असर हमारी लाइफ पर होगा। कुछ लोगों पर इसका शुभ तो कुछ पर अशुभ असर देखने को मिलेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए ये महीना-

मेष
इस महीने चंद्रमा मेष राशि का लग्न में, राहु मिथुन राशि का तीसरे भाव में, मंगल वृश्चिक राशि का आठवे भाव में, केतु और गुरु धनु राशि का नवे भाव में सूर्य और शनि मकर राशि का दसवे भाव में रहेंगे। इन ग्रह योगों के कारण महीने की शुरूआत आपके लिए अच्छी रहेगी। चंद्रमा की दशा के चलते प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बुजुर्गों की सलाह का लाभ आपको मिल सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी सफलता भी आपको मिल सकती है। 8 और 9 फरवरी का समय आपके लिए ठीक नहीं है। इस दौरान वाहन का उपयोग सावधानी से करें। महीने के मध्य में किसी नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। इस समय आप घर-परिवार की जिम्मेदारी निभाने में सफल रहेंगे और थोड़ा रिलेक्स भी फील करेंगे। सरकारी काम पूरे होंगे। नए-नए लोगों से संपर्क बनेंगे जो आगे जाकर आपके काम आएंगे। 25 से 27 तक मध्य द्वादश चंद्रमा कष्टदायक रहेगा। बनते काम रूक सकते है। बिजनेस में थोड़ी गिरावट आ सकती है। 28, 29 को सन्मुख चंद्रमा सफलता दिलाएगा। महीने के अंत में कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। आपके व्यवहार की सभी दूर तारीफ होगी।

वृषभ
इस महीने राहु मिथुन राशि का दूसरे भाव में, मंगल वृश्चिक राशि का सातवे भाव में, केतु व गुरु धनु राशि का अष्ठम भाव में, सूर्य, शनि मकर राशि का नवम भाव में और बुध, शुक्र कुंभ राशि का दसवे भाव में रहेंगे। महीने की शुरूआत में धन हानि के योग बन रहे हैं। किसी भी दस्तावेज पर साइन करने से पहले जरूर पढ़ें। बिजनेस में आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें। 5 फरवरी के बाद समय आपके पक्ष में होता नजर जाएगा। इस दौरान आप मानसिक शांति महसूस करेंगे। माता-पिता से जुड़ाव बढ़ेगा। ऑफिस में आपकी छबि पहले से बेहतर होगी। बिजनेस में किसी परिचित के माध्यम से कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। 10 और 11 फरवरी को हेल्थ से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। महीने के बीच में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नई संस्थाओं से जुड़ने का मौका मिल सकता है। 20 से 25 के बीच किसी से विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो बेहतर रहेगा। इस दौरान विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। कामों में रुकावट आने से मन बैचेन रहेगा।

मिथुन
इस महीने राहु मिथुन राशि का लग्न में, मंगल वृश्चिक राशि का छठे भाव में, केतु-गुरु धनु राशि का सातवें भाव में, सूर्य-शनि मकर राशि का आठवें भाव में, बुध-शुक्र कुंभ राशि का नवें भाव में, चंद्रमा मेष राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा।  महीने की शुरूआत में पैसों की आवक अच्छी रहेगी। कोई नया काम हाथ आ सकता है। भूमि, मकान, वाहन आदि के खरीदने-बेचने का विचार होगा। 5 से 10 फरवरी के बीच पैसे का निवेश न करें, नहीं तो पैसा उलझ सकता है। जमीन-जायदाद संबंधी मामले भी इस दौरान उलझ सकते हैं। 8 से 15 फरवरी का समय मध्यम फलकारी रहेगा। बिजनेस में भी कोई खास सफलता नहीं मिल पाएगी।
ऑफिस में रुटीन काम चलता रहेगा। किसी महापुरुष से इस महीने मुलाकात हो सकती है। इस महीने नौकरी में तबादले की स्थिति बन रही है। महीने के अंत में कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है। मानसिक रूप से उत्तेजित हो सकते हैं। स्वास्थ्य भी इस समय थोड़ा खराब रह सकता है। 28 फरवरी को धन लाभ के योग बन रहे हैं।

कर्क
इस महीने मंगल वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, केतु-गुरु धनु राशि का छठें भाव में, सूर्य-शनि मकर राशि का सातवें भाव में, बुध-शुक्र कुंभ राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा मेष राशि का दसवें भाव में, राहु मिथुन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में आप अपनी काबिलियत से आगे बढ़ेंगे। आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा। बड़े अधिकारियों और राजनेताओं से मुलाकात होगी। पैसों के लिहाज से भी ये समय आपके पक्ष में रहेगा। पहले सप्ताह के अंत में पारिवारिक विवाद हो सकता है। महीने के दूसरे सप्ताह में चंद्रमा का आपकी राशि में परिभ्रमण धन लाभ के रास्ते खोलेगा। हालांकि इस दौरान आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। आपका रुझान धर्म और आध्यात्म की ओर भी होगा। 16-17 फरवरी को संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में किसी और की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। 22-23 को स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा गंभी रहें नहीं तो गंभीर बीमारी का शिकार हो सकते हैं। महीने के अंत में वाहन चलाते समय सावधानी रखें। 27 फरवरी ग्रह स्थितियों फिर आपके पक्ष में बनने लगेगी। मित्र और रिश्तेदारी आपकी मदद करेंगे।

सिंह
इस महीने मंगल वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, केतु-गुरु धनु राशि का पांचवें भाव में, सूर्य-शनि मकर राशि का छठे भाव में, बुध-शुक्र कुंभ राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा मेष राशि का नौवें भाव में, राहु मिथुन राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में अपनी प्रबल इच्छा शक्ति के सहारे आप सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का वातावरण रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। परीक्षार्थी अपने समय का सदुपयोग कर पाएंगे। इस समय आप दूसरों की मदद भी करेंगे। 8 और 9 फरवरी को बारहवां चंद्रमा चिंताजनक स्थितियां बनाएगा। इस समय आपको कोई अशुभ समाचार भी मिल सकता है या दुघर्टना जैसी स्थिति भी बन सकती है। 14-15 फरवरी को अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस समय पर बिजनेस से जुड़ी किसी नई योजना पर विचार कर सकते हैं। 20 से 25 फरवरी तक का समय सुख-शांति वाला रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। महीने के अंतिम सप्ताह में यात्रा कष्टकारी हो सकती है। इस समय आप किसी कारण चर्चाओं में आ सकते हैं।

कन्या
इस महीने मंगल वृश्चिक राशि का तीसरे भाव में, केतु-गुरु धनु राशि का चौथे भाव में, सूर्य-शनि मकर राशि का पांचवें भाव में, बुध-शुक्र कुंभ राशि का छठें भाव में, चंद्रमा मेष राशि का आठवें भाव में, राहु मिथुन राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने के प्रारंभ में धन और समय की बर्बादी हो सकती है। दिखाने के चक्कर में किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। इस समय आप काम और परिवार के बीच संतुलन नहीं रख पाएंगे। जीवनसाथी से जुड़ी कोई बात तनाव का कारण बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए ये समय सफलता देने वाला रहेगा। महीने के दूसरे सप्ताह में आप अधूरे कामों को पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। इस समय आप थोड़ा शांति का अनुभव करेंगे। कोई महत्वपूर्ण काम भी इस दौरान हो सकता है। 16 से 20 फरवरी का समय काम में बाधा पहुंचाने वाला रहेगा। इस समय आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। महीने के अंतिम सप्ताह में रोजगार के अवसर मिलेंगे। पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी के कामों में शत्रु आपके सामने टिक नहीं पाएंगे।

तुला
इस महीने मंगल वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, केतु-गुरु धनु राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-शनि मकर राशि का चौथे भाव में, बुध-शुक्र राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा मेष राशि का सातवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत अच्छी रहेगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे। नवीन प्रेम प्रसंग की शुरूआत हो सकती है। 3 से 5 फरवरी का समय थोड़ा परेशान करने वाला रहेगा। तरक्की में बाधा आएगी। आप किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं। दूसरे सप्ताह में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बैंक बैलेंस में बढोत्तरी होगी। रूका हुआ पैसा भी समय आ सकता है। इस समय उत्तरोत्तर उन्नति के योग बन रहे हैं। ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। 16 से 23 फरवरी के बीच मेहनत का लाभ मिलेगा। वाहन खराब हो सकता है। मनचाहा भोजन या वस्तु नहीं मिलने से मन खिन्न रहेगा। महीने के अंतिम सप्ताह में आप पूरे जोश के साथ अपना काम निपटाएंगे। नौकरी में बदलाव भी इस समय संभव है। कड़ी प्रतियोगिता के बावजूद आप सफल रहेंगे।

वृश्चिक
इस महीने मंगल वृश्चिक राशि का लग्न में, केतु-गुरु धनु राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, बुध-शुक्र कुंभ राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा मेष राशि का छठे भाव में, राहु मिथुन राशि का आठवें भाव में रहेगा। इस महीने छोटी-छोटी बातों पर परिवार में कहासुनी हो सकती है। राशि पर मंगल के प्रभाव के कारण अति उत्साह में बना बनाया काम बिगड़ सकता है। इस समय किसी को पैसा उधार न दें। 5 से 7 फरवरी का समय कष्टकारी रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। महीने के दूसरे सप्ताह में सफलता के योग बन रहे हैं। इस समय चंद्रमा धर्म स्थान पर गतिशील है, इसलिए धर्म-कर्म में मन लगा रहेगा। धन लाभ के योग भी इस समय बन रहे हैं। 14-15 को खर्च की अधिकता रहेगी। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। 16 से 23 फरवरी तक का समय बिजनेस और नौकरी वालों के लिए शुभ रहेगा। महीने के अंतिम सप्ताह में पारिवारिक मामलों में मतभेद हो सकते हैं। इस समय आपके नए राजनीतिक संपर्क बन सकते हैं।

धनु
इस महीने केतु-गुरु धनु राशि का लग्न में, सूर्य-शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, बुध-शुक्र कुंभ राशि का तीसरे भाव में, राहु मिथुन राशि का सातवें भाव में, मंगल वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने का पहला सप्ताह शुभ फल देने वाला रहेगा। कानूनी मामले आसानी से हल हो जाएंगे। 3 से 5 के बीच संपत्ति से जुड़ा फायदा हो सकता है। नौकरी में लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। उच्च शिक्षा से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। 8-9 को समय थोड़ा कष्टकारी रहेगा। वाहन पर खर्च हो सकता है। इस समय किसी को उधार न दें, नहीं तो पैसा अटक सकता है। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार आएगा। 12-13 को काम की शुरूआत धीमी रहेगी। महीने के तीसरे सप्ताह में तनाव रहेगा। दांपत्य जीवन में दरार आ सकती है। आय में कमी आएगी। किसी काम के पूरे हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। जमीन-जायदाद के मामले इस समय हल हो सकते हैं। 23 को धन लाभ के योग बन रहे हैं। 25 से 30 तक का समय ठीक नहीं है। कोई अशुभ समाचार इस समय मिल सकता है।

मकर
इस समय सूर्य-शनि मकर राशि का लग्न में, बुध-शुक्र कुंभ राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा मेष राशि का चौथे भाव में, राहु मिथुन राशि का छठे भाव में, मंगल वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के शुरूआती 2 दिन ठीक नहीं है। पैसों से जुड़ा नुकसान हो सकता है। दैनिक कामों में रुकावटें आ सकती हैं। किसी का सहयोग न मिलने से तनाव की स्थिति बनेगी। इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति आपके पक्ष में आती जाएगी। दूसरे सप्ताह में करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। इस समय की गई मेहनत आगे जाकर पूरा फायदा देगी। भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। 16 से 23 तक का समय लाभप्रद रहेगा। नौकरी में आपके फंडे काम करेंगे, बॉस से आपको तारीफ मिलेगी। सुख-सुविधाओं पर खर्च करना होगा। इस समय बच्चों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। 28 के बाद किसी दुर्घटना का योग बन रहा है। स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रहेगा।

कुंभ
इस महीने बुध-शुक्र कुंभ राशि का लग्न में, चंद्रमा मेष राशि का तीसरे भाव में, राहु मिथुन राशि का पांचवें भाव में, मंगल वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, केतु-गुरु धनु राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य-शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत धनदायक रहेगी। पद-पराक्रम और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बिजनेस में कोई ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय है। घर की साज-सज्जा के लिए कोई मंहगी चीज खरीद सकते हैं। इस समय संपत्ति से जुड़े विवाद आपको परेशान करेंगे। 10-11 को पारिवारिक सुख में बढोत्तरी होगी। बच्चों के करियर से जुड़ी समस्या इस समय हल हो सकती है। जिस काम के लिए आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे, वो पूरा हो सकता है। 16-17 को धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपका सामाजिक दायरा काफी मजबूत होगा। आपके भीतर कुछ सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। 24-25 को यात्राओं का काफी जोर रहेगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। बिजनेस पार्टनर से संबंधों में सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

मीन
इस समय चंद्रमा मेष राशि का दूसरे भाव में, राहु मिथुन राशि का चौथे भाव में, मंगल वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, केतु-गुरु धनु राशि का दसवें भाव में, सूर्य-शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में, बुध-शुक्र कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान के विवाह संबंधी शुभ काम हो सकते हैं। इस सयम सुख-सुविधाओं पर खर्च का योग बन रहा है। सोचा हुआ काम समय पर पूरा हो जाएगा। 14-15 को ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में नहीं रहेंगी। वाहन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस को लेकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। इसलिए पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य लें। महीने के तीसरे सप्ताह में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कोई ईनाम भी मिल सकता है। इस समय आप लाभकारी स्थिति में रहेंगे। 23 को बारहवां चंद्रमा चिंता बढ़ा सकता है। इस समय आप अपनी योजनाओं के बारे में किसी को न बताएं। महीने के अंतिम समय अनुकूल रहेगा। अपने काम में नयापन लाने की कोशिश करेंगे।

Share this article
click me!