Kartik month 2022: 10 अक्टूबर से शुरू होगा कार्तिक मास, 29 में से 18 दिन मनाए जाएंगे व्रत-उत्सव

Kartik month 2022: हिंदू पंचांग का आठवां महीना कार्तिक 10 अक्टूबर, सोमवार से 8 नवंबर, मंगलवार तक रहेगा। इस महीने में कई बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। कार्तिक मास में नदी स्नान करने की परंपरा भी है।
 

Manish Meharele | Published : Oct 6, 2022 5:05 AM IST / Updated: Oct 06 2022, 03:05 PM IST

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हिंदू वर्ष में 12 महीने होते हैं। इनमें से 8वे महीने का नाम कार्तिक है। इस महीने की पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा कृत्तिका नक्षत्र में होता है, इसी नक्षत्र के चलते इस महीने का नाम कार्तिक रखा गया है। कार्तिक भगवान शिव के पुत्र का भी नाम है। इस महीने में करवा चौथ, दीपावली, छठ पूजा आदि कई प्रमुख उत्सव मनाए जाते हैं। आगे जानिए इस महीने की पूरा (kartik month 2022 festival list) फेस्टिवल कैलेंडर…

जानिए कार्तिक मास में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा…
13 अक्टूबर, गुरुवार- करवा चौथ व्रत
15 अक्टूबर, शनिवार- स्कंद षष्ठी व्रत
17 अक्टूबर, सोमवार- अहोई अष्टमी व्रत
18 अक्टूबर, मंगलवार- पुष्य नक्षत्र
21 अक्टूबर, शुक्रवार- रमा एकादशी
22 अक्टूबर, शनिवार- धनतेरस, प्रदोष व्रत
23 अक्टूबर, रविवार- रूप चतुर्दशी, नरक चतुर्दशी 
24 अक्टूबर, सोमवार- दीपावली, केदार-गौरी व्रत
26 अक्टूबर, बुधवार- गोवर्धन पूजा
27 अक्टूबर, गुरुवार- भाई दूज, यम द्वितिया
28 अक्टूबर, शुक्रवार- सूर्यषष्ठी व्रत आरंभ, विनायकी चतुर्थी व्रत
30 अक्टूबर, रविवार- छठ पूजा, डाला छठ 
1 नवंबर, मंगलवार- गोपाष्टमी
1 नवंबर, बुधवार- आंवला नवमी, अक्षय नवमी
4 नवंबर, शुक्रवार- देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह
5 नवंबर, शनिवार- प्रदोष व्रत, चातुर्मास समाप्त
7 नवंबर, सोमवार- बैकुण्ठ चतुर्दशी
8 नवंबर, मंगलवार- स्नान दान पूर्णिमा, गुरुनानक देव जयंती

29 में से 18 दिन व्रत-उत्सव
तिथियों में घट-बढ़ के कारण कार्तिक मास 29 दिन का रहेगा। इन 29 में से 18 दिन कोई-न-कोई व्रत उत्सव रहेगा। यानी आधे से ज्यादा महीना व्रत और त्योहारों में ही बीतेगा। इस महीने में साल के अंतिम सूर्य और चंद्र ग्रहण भी होंगे। सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर और चंद्रग्रहण 8 नवंबर को होगा। इस तरह ये महीने धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा।

दीपावली के दूसरे दिन ही सूर्यग्रहण
कार्तिक मास में 24 अक्टूबर, सोमवार को दीपावली पर्व मनाया जाएगा। इसके दूसरे ही दिन यानी 25 अक्टूबर, मंगलवार की शाम को सूर्यग्रहण होगा। ऐसा संयोग बहुत कम बार बनता है जब कि दीपावली के दूसरे ही दिन सूर्यग्रहण हो। 25 अक्टूबर को अमावस्या तिथि शाम तक रहेगी, जिसके चलते गोवर्धन पूजा का पर्व 26 अक्टूबर, बुधवार को मनाया जाएगा।



ये भी पढ़ें-

Shukra Pradosh 2022: 7 अक्टूबर को शुक्र प्रदोष का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व


karva chauth 2022: कब है करवा चौथ? जानें सही डेट, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, महत्व व कथा

Mahakal Lok Ujjain: क्यूआर कोड स्कैन करते है सुन सकेंगे शिव कथाएं, ये खास ‘एप’ करना होगा डाउनलोड

 

Share this article
click me!