संतान सुख के लिए फाल्गुन मास में इस विधि से करें भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा

Published : Feb 13, 2020, 10:52 AM ISTUpdated : Feb 13, 2020, 10:55 AM IST
संतान सुख के लिए फाल्गुन मास में इस विधि से करें भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा

सार

10 फरवरी, सोमवार से हिन्दी पंचांग का अंतिम माह फाल्गुन शुरू हो गया है। फाल्गुन मास में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करनी चाहिए।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, फाल्गुन मास में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करने से संतान सुख की कामना पूरी होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। फाल्गुन मास में इस विधि से करें भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा-

- फाल्गुन मास में रोज सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद सूर्य को जल चढ़ाएं। इसके बाद श्रीगणेश की पूजा करें।
- गणेशजी को स्नान कराएं। वस्त्र अर्पित करें। फूल चढ़ाएं। धूप-दीप जलाएं। चावल चढ़ाएं। गणेशजी के पूजन के बाद श्रीकृष्ण की पूजा शुरू करें।
- श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मूर्ति को स्नान कराएं। पहले शुद्ध जल से फिर पंचामृत से और फिर शुद्ध जल से स्नान कराएं।
- दक्षिणावर्ती शंख में केसर मिश्रित दूध भरें और कृं कृष्णाय नम: मंत्र बोलते हुए अभिषेक करें।
- भगवान को वस्त्र अर्पित करें। वस्त्रों के बाद आभूषण पहनाएं। हार-फूल, फल मिठाई, जनेऊ, नारियल, पंचामृत, सूखे मेवे, पान, दक्षिणा और अन्य पूजन सामग्री चढ़ाएं। तिलक करें। धूप-दीप जलाएं।
- तुलसी के पत्ते डालकर माखन-मिश्री का भोग लगाएं। कर्पूर जलाएं। आरती करें। आरती के बाद परिक्रमा करें।
- पूजा में हुई अनजानी भूल के लिए क्षमा याचना करें। इसके बाद अन्य भक्तों को प्रसाद बांट दें और खुद भी प्रसाद ग्रहण करें।
- पूजा में ऊँ नमो भगवते गोविंदाय, ऊँ नमो भगवते नंदपुत्राय या ऊँ कृष्णाय गोविंदाय नमो नम: मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज