समुद्र शास्त्र: माथे की रेखाओं से भी जान सकते हैं कितने साल जिएंगे आप?

Published : Nov 30, 2019, 08:45 AM IST
समुद्र शास्त्र: माथे की रेखाओं से भी जान सकते हैं कितने साल जिएंगे आप?

सार

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, माथे की रेखाओं के आधार पर किसी भी इंसान की उम्र का काफी हद तक पता लगाया जा सकता है।

उज्जैन. शुभ ललाट प्रत्येक रेखा में 25 प्रतिशत आयु की वृद्धि करता है तथा अशुभ ललाट उतने ही प्रतिशत आयु कम करता है। अपना मस्तक देखकर आप भी जान सकते हैं कि आप कितने साल जिएंगे?

1. जिसके सिर पर एक भी रेखा न हो तो ऐसे व्यक्ति का जीवन 90 वर्ष तक का हो सकता है।
2. सिर पर दो रेखाओं की उपस्थिति से आयु चालीस वर्ष के आसपास हो सकती है।
3. यदि किसी व्यक्ति के माथे पर एक रेखा हो तो सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार उस व्यक्ति को अल्पायु माना गया है। ऐसे लोगों का जीवन 20-25 वर्ष तक का हो सकता है, लेकिन यही एक रेखा की लंबाई कान तक हो तो व्यक्ति का जीवन सौ वर्षों तक का हो सकता है।
4. यदि किसी व्यक्ति के सिर पर दोनों कानों तक की लंबाई वाली दो रेखाएं हैं तो व्यक्ति की आयु 70 वर्ष हो सकती है तथा उसी प्रकार से तीन रेखाओं के होने से साठ वर्ष तक हो सकती है।
5. सिर पर बालों तक रेखाएं हों तो व्यक्ति 80 वर्ष तक जीवन जीता है।
6. माथे पर रेखाओं की गोलाई व भौंहों तक लम्बाई 30 वर्ष तक की उम्र की ओर इशारा करती है। यदि रेखाएं बायीं ओर से गोलाई लिए हुए हैं तो व्यक्ति अल्पायु हो सकता है।
7. सिर की रेखाएं अत्यधिक छोटी हों तो व्यक्ति अल्पायु हो सकता है।
8. यदि किसी व्यक्ति के माथे पर 5, 6 या 7 रेखाएं हैं तो व्यक्ति की आयु 50 वर्ष के आसपास हो सकती है। 7 से अधिक रेखाएं हों तो व्यक्ति की आयु चालीस वर्ष के आसपास हो सकती है।
9. माथे की रेखाएं अस्पष्ट हों तो व्यक्ति अल्पायु हो सकता है।
10. रेखाओं के छिन्न-भिन्न होने से मनुष्य की अकाल मृत्यु होने की संभावनाएं रहती हैं। अस्त-व्यस्त रेखाओं से भरे हुए सिर वाला व्यक्ति बुरे स्वभाव वाला हो सकता है।

PREV

Recommended Stories

Weekly Horoscope December 2025: किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? जानें वीकली राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 14 December 2025: चंद्रमा करेगा तुला राशि में प्रवेश, किस राशि पर कैसा होगा असर?