हथेली के इन हिस्सों से जान सकते हैं अपने लाइफ पार्टनर और वैवाहिक जीवन के बारे में ये 10 बातें

हस्तरेखा शास्त्र में ऐसे कुछ योगों के बारे में जानकारी दी गई है, जिसके आधार पर होने वाले जीवनसाथी के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। इनमें से कुछ योग महिला और पुरुष के हाथों में पाए जाने पर एक जैसा ही परिणाम करते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jun 7, 2020 6:30 PM IST / Updated: Jun 08 2020, 08:01 PM IST

उज्जैन. हथेली में कुछ निशान व स्थान ऐसे भी होते है जिनके परिणाम मेल व फीमेल जेंडर के आधार पर बदल जाते हैं। ये स्थान होते हैं गुरु पर्वत और शुक्र पर्वत। जानते हैं इनके बारे में....

1. किसी भी इंसान के हाथ में गुरु पर्वत वह स्थान है, जिसके उठे होने से व्यक्ति सदाचारी व अच्छे चरित्र का होता है।
2. किसी लड़की के हाथ में गुरु पर्वत की उन्नत स्थिति उसे गृहस्थी के कार्य में चतुर करती है।
3. गुरु पर्वत का उन्नत होना भाग्य योग बनाता है। यदि गुरु पर्वत उन्नत होने के साथ-साथ इस पर क्रास का निशान भी बन रहा हो तो यह स्थिति होने से मनपसंद जीवनसाथी मिलता।
4. क्रॉस का निशान जीवन रेखा के नजदीक हो तो विवाह जल्दी होता है।
5. लड़का हो या लड़की दोनों के हाथों में गुरु पर्वत का उन्नत होना। अच्छे पारिवारिक जीवन की निशानी होती है। ऐसे लोगों को संतान का उत्तम सुख मिलता है।
6. जिस प्रकार से स्त्री के हाथ में गुरु पर्वत विवाह के बारे में जानकारी देता है। उसी प्रकार से पुरुष के हाथ में शुक्र पर्वत विवाह की जानकारी देता है। शुक्र पर्वत अँगूठे के निचले भाग में होता है।
7. शुक्र पर्वत पर कई टेढ़ी रेखाओं के होने से व्यक्ति के जीवन में किसी एक स्त्री का विशेष प्रभाव रहता है।
8. जिन व्यक्तियों के हाथ में शुक्र पर्वत अधिक उठा हुआ होता है। वह महिलाओं के प्रति आसानी से आकर्षित हो जाते है।
9. अँगूठे का पहला पोरू बली हो और मस्तक रेखा लम्बी हो तो ऐसा व्यक्ति कामवासना संबंधी विचारों पर अंकुश रख लेता है। 
10. शुक्र पर्वत के अच्छी स्थिति में होने से मनपसंद जीवनसंगिनी का योग बनता है।

Share this article
click me!