Hartalika Teej 2022: 1 नहीं 3 शुभ योगों में किया जाएगा हरतालिका तीज व्रत, महिलाएं ध्यान रखें ये 5 बातें

Published : Aug 25, 2022, 06:11 PM IST
Hartalika Teej 2022: 1 नहीं 3 शुभ योगों में किया जाएगा हरतालिका तीज व्रत, महिलाएं ध्यान रखें ये 5 बातें

सार

Hartalika Teej 2022: इस बार 30 अगस्त, मंगलवार को हरतालिका तीज का व्रत किया जाएगा। ये व्रत महिलाओं को बहुत प्रिय है। मान्यता है कि शिवजी को पति रूप में पाने के लिए देवी पार्वती ने ये व्रत किया था।  

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है। इस बार ये व्रत 30 अगस्त, मंगलवार को है। इस व्रत का महिलाओं को बहुत ही बेसब्री से इंतजार रहता है। इस महिलाएं निराहार व्रत करती हैं यानी दिन भर कुछ भी खाती-पीती नही हैं। शाम को पूजन के बाद ही थोड़ा सा फलाहार करती हैं और रात्रि पूजन के बाद अगले दिन अपना व्रत पूर्ण करती हैं। इस बार हरतालिका तीज पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं। आगे जानिए इन शुभ योग व इस दिन महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…

इस दिन बनेंगे 3 शुभ योग
ज्योतिषियों के अनुसार, 30 अगस्त, मंगलवार को सूर्योदय हस्त नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। मंगलवार को हस्त नक्षत्र होने से इस दिन सौम्य नाम का योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन शुभ और शुक्ल नाम के योग भी रहेंगे। इन तीनों योगों के एक साथ होने से इस व्रत का महत्व और भी बढ़ गया है। इस दिन की गई पूजा और उपाय मनोकामना पूरी करने वाले रहेंगे।

इन बातों का ध्यान रखें महिलाएं…
1.
हरतालिका तीज का व्रत अगर आप करती हैं तो फिर इसे बीच में छोड़ा नहीं जाता। इस व्रत को जीवन भर करना ही पड़ता है। अगर ऐसा करना संभव न हो तो उद्यापन करके ये व्रत किसी अन्य महिला को ये दिया जा सकता है।
2. वैसे तो इस व्रत में दिन भर कुछ भी खाने की मनाही है, लेकिन विशेष परिस्थितियों जैसे गर्भावस्था के दौरान फलाहार किया जा सकता है। इसके लिए किसी योग्य पंडित से सलाह जरूर लें।
3. इस व्रत में रात को सोने की भी मनाही है यानी रात भर शिव-पार्वती की पूजा और भजन-कीर्तन में ही व्यतीत करनी पड़ती है। अगर गलती से भी सो गए तो धर्म ग्रंथों में इसके लिए भयानक सजा के बारे में बताया गया है।
4. हरितालिका तीज व्रत में महिलाओं को संयम पूर्वक रहते हुए मन ही मन भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। कोई भी अनुचित विचार मन में नहीं आना चाहिए।
5. कुंवारी लड़कियां भी अच्छे जीवनासाथी के लिए ये व्रत करती हैं। विवाह के बाद भी उन्हें इस व्रत को करना पड़ेगा, इसलिए अच्छी तरह सोच-विचार ही इस व्रत को करें।


ये भी पढ़ें-

Hartalika Teej 2022 Date: कब किया जाएगा हरतालिका तीज व्रत? नोट करें तारीख, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त


Ganesh Chaturthi 2022 Date: 2 बेहद शुभ योग में मनाया जाएगा गणेश चतुर्थी पर्व, जानिए तारीख और खास बातें
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज