साल के अंतिम 3 दिन और 2022 के पहले दिन व्रत-उत्सवों की धूम, 2 ग्रह भी बदलेंगे राशि

साल 2022 शुरू होने वाला है, इसके पहले साल 2021 के अंतिम 3 दिन और नए साल का पहला दिन यानी 1 जनवरी लगातार व्रत-उत्सवों की धूम रहेगी, साथ ही 2 ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि जब साल के अंत और नए साल की शुरूआत में इस तरह का योग बने।

Asianet News Hindi | Published : Dec 29, 2021 5:39 AM IST

उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार 29 दिसंबर, बुधवार को बुध ग्रह राशि बदलकर मकर में आ जाएगा। इसके अगले दिन सफला एकादशी व्रत रहेगा। फिर साल के आखिरी दिन शुक्र प्रदोष व सुरूप द्वादशी और नए साल के पहले दिन शिव चतुर्दशी व्रत रहेगा। इस तरह लगातार दो दिन शिव पूजा का संयोग बनेगा। इनमें बुधवार को बुध और शुक्रवार को शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होना बड़ा संयोग माना जा रहा है।

29 दिसंबर, बुधवार: ज्योतिषीय नजरिये से ये दिन खास है। इस दिन का स्वामी ग्रह यानी बुध धनु राशि से निकलकर मकर में आ जाएगा। इस राशि में शनि और शुक्र, पहले से ही है। बुध के राशि बदलने से देश की आर्थिक गतिविधियां प्रभावित होंगी। बुध के राशि बदलते ही धनु राशि में बना बुधादित्य योग समाप्त हो जाएगा।

30 दिसंबर, गुरुवार: बृहस्पतिवार को भगवान विष्णु का दिन मान जाता है। इसलिए इसे हरिवासर भी कहा गया है। इस दिन एकादशी तिथि का होना शुभ संयोग है। गुरुवार और एकादशी तिथि में की गई विष्णु पूजा का कई गुना शुभ फल मिलता है।

Latest Videos

31 दिसंबर, शुक्रवार: ये दिन ज्योतिष के साथ धार्मिक नजरिये से भी खास है। इस वार का स्वामी शुक्र, इस दिन मकर राशि से निकलकर एक राशि पीछे की ओर यानी धनु में प्रवेश कर जाएगा। इस राशि में सूर्य पहले से ही मौजूद है। सूर्य और शुक्र के एकसाथ होने से देश में बड़े प्रशासनिक फैसले और बॉलीवुड से जुड़ी कोई बड़ी घटना हो सकती है। साथ ही इस दिन त्रयोदशी तिथि होने से शुक्र प्रदोष के संयोग में की गई शिव पूजा समृद्धि देने वाली रहेगी।

1 जनवरी, शनिवार: नए साल के पहले दिन चतुर्दशी तिथि रहेगी। शनिवार को मासिक शिवरात्रि का संयोग होने से ये दिन शिव पूजा के लिए खास रहेगा। इस दिन भगवान शिव को तिल के तेल का दीपक लगाने से हर तरह के दोष और परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही शनि दोष में भी राहत मिलती है।

 

साल 2022 का का टैरो राशिफल भी पढ़िए...

Aries Tarot Horoscope 2022 मेष का टैरो वार्षिक राशिफल: नई संभावनाएं लेकर आ रहा है नया साल

Taurus Tarot Horoscope 2022 वृषभ का टैरो वार्षिक राशिफल: बहुत ही शुभ फल मिलेंगे नए साल में

Gemini Tarot Horoscope 2022 मिथुन का टैरो वार्षिक राशिफल: करियर का निर्णय जल्दबाजी में न लें

Cancer Tarot Horoscope 2022 कर्क का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे प्रेम विवाह के योग

Leo Tarot Horoscope 2022 सिंह का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल खरीद सकते हैं बड़ी संपत्ति

Virgo Tarot Horoscope 2022 कन्या का टैरो वार्षिक राशिफल: पारिवारिक परेशानी के कारण बना रहेगा तनाव

Libra Tarot Horoscope 2022 तुला का टैरो वार्षिक राशिफल: बिजनेस में सफलता और नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

Scorpio Tarot Horoscope 2022 वृश्चिक का टैरो वार्षिक राशिफल: सभी मामलों में सामान्य रहेगा ये साल आपके लिए

Sagittarius Tarot Horoscope 2022 धनु का टैरो वार्षिक राशिफल: घर-परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Capricorn Tarot Horoscope 2022 मकर का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे धन लाभ के योग

Kumbh Tarot Horoscope 2022 कुंभ का टैरो वार्षिक राशिफल: कॅरियर में सफलता के बन रहे हैं योग

Pisces Tarot Horoscope 2022 मीन का टैरो वार्षिक राशिफल: नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे बेहतर परिणाम

Share this article
click me!

Latest Videos

उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
पति है सामने तो भूलकर भी न करें ये 4 काम #Shorts
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा