Rashi Parivartan November 2022: नवंबर 2022 में कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि? यहां जानें पूरी डिटेल

Published : Nov 01, 2022, 06:15 AM IST
Rashi Parivartan November 2022: नवंबर 2022 में कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि? यहां जानें पूरी डिटेल

सार

Rashi Parivartan November 2022:नवंबर 2022 का महीना शुरू हो चुका है। ग्रहों की दृष्टि से ये महीना काफी खास रहेगा। इस महीने में 5 ग्रह राशि बदलेंगे और सबसे बड़ा ग्रह यानी गुरु की चाल में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसका असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा।  

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। नवंबर 2022 में भी एक नहीं कई ग्रह राशि बदलेंगे, साथ ही साथ कुछ ग्रहों की चाल में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा। ग्रहों के राशि बदलने से कई शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे, जिसका असर देश-दुनिया के साथ-साथ हर राशि के व्यक्ति पर भी दिखाई देगा। कुछ के लिए ये राशि परिवर्तन शुभ रहेंगे तो किसी के लिए अशुभ। आगे जानिए नवंबर 2022 में कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि…

सबसे पहले शुक्र बदलेगा राशि
नवंबर 2022 में सबसे पहले शुक्र ग्रह राशि बदलेगा। इस समय ये ग्रह तुला राशि में अस्त है। ये ग्रह 11 नवंबर, को तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र ग्रह 26 नवंबर को इसी राशि में उदय होगा। 
 
बुध बनाएगा राज योग
वर्तमान में बुध ग्रह तुला में सूर्य के साथ है। सूर्य और बुध के साथ होने से बुधादित्य नाम का शुभ योग बन रहा है। ये ग्रह 13 नवंबर को तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में शु्क्र पहले ही रहेगा। शुक्र और बुध के एक साथ होने से लक्ष्मीनारायण नाम का शुभ योग बनेगा।

वक्री मंगल बढ़ाएगा परेशानी
वर्तमान में मंगल ग्रह मिथुन राशि में वक्री है यानी टेढ़ी चाल चल रहा है। मंगल की ये स्थिति शुभ नहीं मानी गई है। मंगल वक्री अवस्थआ में ही 14 नवंबर को वृष राशि में प्रवेश करेगा। यानी मंगल आगे की राशि में न जाते हुए राशि क्रम में पीछे की ओर जाएगा।

सूर्य बनाएगा त्रिग्रही योग
सूर्य इस समय तुला राशि में है। ये ग्रह 17 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही बुध और शुक्र स्थित है। इस तरह एक ही राशि में 3 ग्रह होने से त्रिग्रही योग बनेगा, जिसके चलते बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण नाम के 2 शुभ योग इस राशि में बनेंगे।

गुरु की बदलेगी चाल
सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह गुरु इस समय मीन राशि में वक्री है यानी टेढ़ी चाल चल रहा है। मीन इस ग्रह की स्वराशि है। 24 नवंबर को गुरु ग्रह मार्गी हो जाएगा यानी सीधा चाल चलने लगेगा। इसके चलते मीन राशि वालों को काफी राहत मिलेगी।

हर ढाई दिन में राशि बदलेगा चंद्रमा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों में सबसे तेज गति चंद्रमा की है। ये ग्रह हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। इसके अलावा अन्य ग्रह जैसे राहु-केतु और शनि की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं आएगा।

ये भी पढ़ें-

November 2022 Festival Calendar: नवंबर में किस दिन कौन-सा व्रत-त्योहार मनाया जाएगा? यहां जानें डिटेल

Monthly Horoscope November 2022: इस महीने किसका साथ देंगे सितारे, किसे होगा फायदा-किसे नुकसान?

Vivah Muhurat 2022: देवउठनी एकादशी पर नहीं बजेगी शहनाई, जानें नवंबर-दिसंबर 2022 के शुभ मुहूर्त
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज