शुभ नहीं होतीं स्त्रियों की जुड़ी हुई भौहें, आईब्रो से भी जान सकते हैं ह्यूमन नेचर और फ्यूचर

Published : Feb 05, 2020, 11:12 AM IST
शुभ नहीं होतीं स्त्रियों की जुड़ी हुई भौहें, आईब्रो से भी जान सकते हैं ह्यूमन नेचर और फ्यूचर

सार

मस्तक के निचले भाग व आंखों के ठीक ऊपर बालों की जो पंक्ति होती है, उसे आईब्रो यानी भौहें कहते हैं। अगर यह कहा जाए कि चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में भौहें भी खास होती हैं, तो गलत नहीं होगा।

उज्जैन. हर इंसान की भौहें उसके चेहरे के अनुसार अलग-अलग होती हैं जैसे- किसी की भौहें बहुत गहरी होती हैं तो किसी भी बहुत पतली। समुद्र शास्त्र के अनुसार, आज हम आपको बता रहे हैं कि किस प्रकार की भौहों वाले व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है-

झुकी हुई भौहें
आमतौर पर इस तरह की भौहों वाला व्यक्ति सामान्य बुद्धि वाला होता है। इसका सामाजिक और पारिवारिक जीवन भी सामान्य ही होता है। इनकी कोई महत्वाकांक्षा नहीं होती। इनका पूरा जीवन अपने परिवार के भरण-पोषण में ही गुजर जाता है। ये बहुत संतोषी प्रवृत्ति के होते हैं।

जुड़ी हुई आईब्रो
जिन लोगों की भौहें गहरी और आपस में जुड़ी होती हैं, वे बहुत ही महत्वकांक्षी और अपने काम के प्रति कर्मठ होते हैं। समय आने पर ये ऐसा काम भी कर जाते हैं, जिसकी इनसे अपेक्षा भी नहीं का जा सकती। ऐसे लोग बहुत मेहनती होते हैं और लगातार अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहते हैं।

स्त्रियों की नहीं होना चाहिए जुड़ी हुई आईब्रो
महिलाओं की भौहें आपस में जुड़ी होना शुभ नहीं होता। ऐसी महिलाएं दूसरों से वाद-विवाद करने वाली और झगड़ाड़ू प्रवृत्ति की होती हैं। ये बहुत महत्वाकांक्षी होती हैं, लेकिन जो ये चाहती हैं, वो इन्हें नहीं मिल पाता। इसी कारण ये दूसरों को देखकर जलती रहती हैं। इनका पारिवारिक जीवन भी सुखमय नहीं रहता।

अच्छी होती हैं ऐसी आईब्रो
जिस व्यक्ति की भौहें नाक के समीप से ऊपर उठी और कनपटी की ओर जाकर दब जाने वाली होती हैं, उसका स्वभाव अच्छा होता है। ऐसे व्यक्ति के विचार बहुत ही उच्च होते हैं और समाज हित में बहुत कार्य करते हैं। सादा जीवन, उच्च विचार- यही इनके जीवन का ध्येय होता है। ऐसे लोग हर काम को एक लक्ष्य की तरह लेते हैं और उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।

मध्य भाग नीचे वाली आईब्रो
ऐसी भौहें आस-पास से थोड़ी ऊपर की ओर उठी हुई और मध्य भाग में थोड़ी नीचे की ओर होती है। ऐसे भौहों वाला व्यक्ति सौंदर्यप्रेमी होता है। इन्हें कलात्मक चीजें पसंद आती हैं। घूमना-फिरना और मनचाहा काम करना इन्हें पसंद होता है, लेकिन इन पर अधिक विश्वास नहीं किया जा सकता। इन लोगों के एक से अधिक स्त्रियों से संबंध होते हैं।

सघन गहरी आईब्रो
ये नाक के पास की ओर अधिक पतली हो जाती हैं। इन भौहों को झाड़ू भवें कहा जाता है। ये भौहें शुभ होती हैं क्योंकि ऐसा व्यक्ति अच्छा कूटनीतिज्ञ होता है। ऐसा व्यक्ति राजनीति के क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त करता है और लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। इनका रहन-सहन भी शाही होता है। धन, ऐश्वर्य व शौहरत सबकुछ इनके पास होता है।
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज