कुंडली में राहु और मंगल साथ हो तो बनता है अंगारक योग, जानिए इससे जुड़े शुभ-अशुभ फल

Published : Jun 30, 2020, 12:01 PM IST
कुंडली में राहु और मंगल साथ हो तो बनता है अंगारक योग, जानिए इससे जुड़े शुभ-अशुभ फल

सार

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु या केतु का मंगल से किसी भी भाव में संबंध हो तो अंगारक योग बनता है। इस योग की वजह से व्यक्ति का स्वभाव आक्रामक, हिंसक और नकारात्मक हो सकता है।

उज्जैन. इसके प्रभाव में आने वाले व्यक्ति अपने भाइयों, मित्रों और अन्य रिश्तेदारों के साथ संबंध भी खराब हो सकते हैं। इस योग के कुछ अशुभ असर भी होते हैं तो कुछ शुभ असर भी होते हैं।

राहु और मंगल का अंगारक योग
- ज्योतिष में राहु और मंगल मिल कर अंगारक योग बनाते हैं। अगर ये योग किसी की कुंडली में होता है तो व्यक्ति अपनी मेहनत से नाम और पैसा कमाता है।
- पंचम भाव में अगर ये योग बनता है तो व्यक्ति अपनी मेहनत से बहुत धन प्राप्त करता है। मंगल के साथ केतु 11वें भाव में हो तो व्यक्ति धनवान बनता है।
- दूसरे भाव में ये योग होने से ये योग शुभ फल देता है। अगर कुंडली में कोई और बुरे योग हो तो अंगारक योग के शुभ असर कम हो जाते हैं।
- कुंडली के आठवें, बारहवें में ये योग बुरा फल देता है। ऐसे लोगों के जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं।
- कुंडली के पहले भाव में राहु और मंगल का अंगारक योग होने से पेट के रोग और शरीर पर चोट लगने की संभावनाएं रहती हैं। व्यक्ति क्रोधी स्वभाव का होता है।
- ये लोग तेज बुद्धि वाले होते हैं। मार्केटिंग के क्षेत्र में इन्हें सफलता मिल सकती है।

कुंडली के अनुसार उचित उपाय करने से अंगारक योग के बुरे असर को कम किया जा सकता है।
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज