शकुन-अपशकुन: बार-बार दिखे चील या सांप तो जानिए ये किस बात का संकेत है

Published : May 09, 2020, 11:00 AM IST
शकुन-अपशकुन: बार-बार दिखे चील या सांप तो जानिए ये किस बात का संकेत है

सार

हमारे समाज में शकुन-अपशकुन से जुड़ी अनेकों मान्यताएं हैं। इनमें से कुछ मान्यताओं के पीछे वैज्ञानिक तो कुछ के पीछे मनोवैज्ञानिक तथ्य छिप होते हैं। जबकि कुछ मान्यताएं केवल भ्रांति होती हैं।

उज्जैन. आज हम आपको पशु-पक्षियों से संबंधित कुछ संकेत व शकुन-अपशकुन के बारे में बता रहे हैं। शकुन शास्त्र के अनुसार जानिए कहीं जाते समय यदि इनमें से कोई पशु या पक्षी नजर आए तो इसका क्या मतलब हो सकता है-

चील
चील का संबंध मृत परिजनों से होता है। इसलिए अगर आपको अचानक और लगातार चील या इसकी तस्वीर दिखने लगे, तो समझें कि आपके पूर्वजों का आशीर्वाद आपके साथ है।

सांप
अगर आपको लगातार सपने में या आसपास सांप दिखने लगे तो इसका मतलब है जल्दी ही आप पर कोई मुसीबत आ सकती है या आपके साथ कुछ बुरा सकता है। इसलिए जो भी करें, सोच-समझकर करें।

बाज
अगर आपको आए दिन रास्ते में बाज या उसका चित्र नजर आए तो ये शुभ संकेत है। इसका मतलब ये हो सकता है कि जल्दी ही आपकी लाइफ में कुछ सकारात्मक परिवर्तन हो सकता है।

कौआ
कौए मृत शरीर के आसपास अधिक दिखते हैं, इसलिए इनका दिखना अशुभ संकेत माना जाता है। बहुत सारे कौए एक साथ दिखे तो जल्दी ही आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं।

उल्लू
उल्लू का बार-बार दिखना महज संयोग नहीं है। ये धन लाभ से संबंधित संकेत हो सकता है। इसका मतलब है कि जल्दी ही लंबे समय से रूका हुआ पैसा आपको मिल सकता है।

तोता
अगर बार-बार तोता दिखे तो ये काम में सफलता मिलने का संकेत है। अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं समझ लीजिए आपको उसमें सफलता मिल सकती है।

गिरगिट
रास्ते में बार-बार गिरगिट दिखे तो ये काम में रुकावट आने का संकेत है। आपका कोई बनता काम अटक सकता है या फिर पैसा मिलने में देरी हो सकती है। काम को टालें नहीं।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज